
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 18, 2023 10:01 AM IST
Milk tips for glowing skin: सुंदर दिखना तो हर कोई चाहता है और आजकल लोग अपनी स्किन को लेकर इतने सीरियस रहते हैं, कि अलग-अलग प्रकार महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स स्किन के लिए लाते हैं। लेकिन जब भी सर्दियों का मौसम आता है, तो कई बार ये महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी धरे के धरे रह जाते हैं। कई बार बदलते मौसम में अच्छे-अच्छे स्किन केयर प्रोडक्ट्स स्किन पर काम नहीं कर पाते हैं, लेकिन घरेलू व प्राकृतिक नुस्खे अच्छे से काम कर जाते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि नेचुरल नुस्खों में किसी प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक घरेलू और प्राकृतिक नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप भी सर्दियों में अपनी स्किन के खोए हुए निखार को वापस ला सकते हैं।
पीली चीज का नाम सुनकर उलझन में पड़ने की जरूरत नहीं, यह आपके किचन में आसानी से मिल जाती है। क्योंकि यह पीली चीज कुछ और नहीं बेसन ही है। कच्चे दूध से स्किन को मिलने वाले फायदों के बारे में आप जानते ही होंगे। आपने बेसन से स्किन को मिलने वाले फायदों के बारे में भी जरूर सुना होगा। लेकिन अगर इन दोनों ही चीजों को मिला दिया जाए तो पावर डबल हो जाती है और सर्दियों में खोया हुआ निखार फिर से वापस आ जाता है।
दूध और बेसन की पेस्ट बनाना काफी आसान है। एक चम्मच बेसन लें और अगर संभव हो तो अच्छी गुणवत्ता का ही बेसन लें। इस बेसन में जरूरत के अनुसार कच्चा दूध मिला लें, ताकि इसकी पेस्ट बन जाए। अगर आप चाहें तो इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं, जो पेस्ट को मुलायम बनाएगा और आपकी स्किन को भी फायदा पहुंचाएगा।
दूध और बेसन की इस पेस्ट को लगाने का तरीका काफी आसान है। बिस्तर पर जाने से पहले अपने चेहरे को साफ-पानी से अच्छे से धो लें। धोने के बाद साफ सूती कपड़े से हल्के दबाव के साथ पोंछ लें। अब इसके बाद चम्मच की सहायता से आंख आदि को बचाते हुए अच्छे से अपने चेहरे की स्किन पर इसे लगाएं। इस पेस्ट को कम से कम 20 मिनट अपने चेहरे पर लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से साफ कर लें। धोने के बाद सूती कपड़े से हल्के-हल्के पोंछे और सो जाएं। सुबह आप अपनी स्किन के बदलाव को अच्छे से देख पाएंगे।
हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि दूध और बेसन की पेस्ट को चेहरे पर लगाने से दो घंटे पहले या दो घंटे बाद तक अपने चेहरे पर किसी तरह का फेस वाश, साबुन या फिर कोई भी स्किन केयर या कॉस्मेटिक प्रोडक्ट न लगाएं।