सफेद बालों को काला करने के लिए सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये चीज, तुरंत दिखेगा असर

White Hair Home Remedy: सफेद बालों को काला करने के लिए सरसों का तेल बहुत प्रभावी हो सकता है। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : October 17, 2024 6:21 PM IST

Home Remedies For White Hair: सफेद बालों की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है। उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना सामान्य बात है। लेकिन आजकल कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली, जेनेटिक कारण और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल। अपने सफेद होते बालों को काला करने के लिए ज्यादातर लोग हेयर डाई, मेहंदी और कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अपने सफेद होते बालों को काला करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में सरसों का तेल भी शामिल है। जी हां, सरसों का तेल बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ काला करने में भी प्रभावी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो बालों को उम्र से पहले सफेद होने से बचाते हैं। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे बालों को काला करने में मदद मिलती है। तो आइए, जानते हैं सफेद बालों को काला करने के लिए कैसे करें सरसों के तेल का प्रयोग? (How To Use Coconut Oil for White Hair In Hindi) -

 बालों को काला करने के लिए सरसों के तेल में मिक्स करें हल्दी

अपने सफेद होते बालों को काला बनाने के लिए आप सरसों के तेल में हल्दी मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, हल्दी में आयरन और कॉपर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सफेद बालों से छुटकारा दिला सकते हैं। यह बालों को नैचुरली काला करने के साथ-साथ और चमकदार भी बना सकती है। आइए, जानते हैं कैसे करें इसका प्रयोग -

आवश्यक सामग्री

  • 1 कटोरी सरसों का तेल
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर

विधि

सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म कर लें। जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें हल्दी पाउडर डालकर धीमी आंच पर करीब 10 मिनट तक पकाएं। आपको इसे तब तक उबालना है, जब तक तेल का कलर डार्क न हो जाए। इसके बाद तेल को ठंडा करके छान लें। फिर आप इसे किसी कांच की बॉटल में स्टोर करके रख सकते हैं।

इस तरह करें इसका प्रयोग

इस तेल को अपने स्कैल्प और बालों में अच्छे से लगाएं और करीब 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसे बालों में रातभर लगा रहने दें। सुबह किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इस तेल को लगाने से धीरे-धीरे बाल काले होने लगेंगे। साथ ही, हेयर फॉल की समस्या भी समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।