
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Home Remedies For White Hair: उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है। लेकिन आजकल कई लोगों के कम उम्र में ही बाल सफेद हो रहे हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली, तनाव और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल। ऐसे में, अपने सफेद बालों को काला करने के लिए ज्यादातर लोग हेयर डाई, मेहंदी और कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अपने बालों को काला करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन्हीं उपायों में नारियल का तेल भी शामिल है। जी हां, नारियल का तेल बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ काला करने में भी प्रभावी होता है। साथ ही, यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलती है। तो आइए, जानते हैं सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे करें (How To Use Coconut Oil For White Hair In Hindi) -
अपने सफेद होते बालों को काला बनाने के लिए आप नारियल तेल में प्याज का रस मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, प्याज के रस में सल्फर मौजूद होता है, जो बालों को काला करने और बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं, जो डैंड्रफ, स्कैल्प पर खुजली और हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। आइए, जानते हैं कैसे करें इसका प्रयोग -
सबसे पहले नारियल तेल को हल्का गुनगुना कर लें। फिर इसमें प्याज का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं और करीब 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 1 घंटे बाद किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे बाल काले होने लगेंगे। साथ ही, बालों की ग्रोथ अच्छी होगी।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।