Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Home Remedies For White Hair: उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना सामान्य बात है। लेकिन आजकल काफी लोग समय से पहले सफेद बालों की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में, अपने सफेद होते बालों को काला करने के लिए लोग हेयर डाई, मेहंदी और हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अपने बालों को काला करने के लिए आप कुछ नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन्हीं उपायों में सरसों का तेल भी शामिल है। जी हां, सरसों का तेल बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ काला करने में भी प्रभावी होता है। अगर आप इसमें एक खास चीज को मिक्स करके अपने बालों में लगाते हैं, तो इससे बालों को काला करने में काफी मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं सफेद बालों को काला करने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल कैसे करें (How To Use Mustard Oil for White Hair In Hindi) -
अपने सफेद होते बालों को काला बनाने के लिए आप आप सरसों के तेल में कलौंजी मिक्स करके लगा सकते हैं। जी हां, ये दोनों ही चीजें बालों के लिए काफी फायदेमंद हैं। सरसों के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और उन्हें सफेद होने से बचाते हैं। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे बालों को काला करने में मदद मिलती है। वहीं, कलौंजी के बीज में फैटी एसिड, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हेयर फॉल, डैंड्रफ और सफेद बालों की परेशानी को दूर करने के मदद करते हैं। साथ ही, यह बालों के विकास को बढ़ावा देने में भी मददगार है।
सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाई में सरसों के तेल को गर्म कर लें। जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें कलौंजी के बीज डालें और करीब 10 मिनट तक पकाएं। आपको इसे तब तक पकाना है, जब तक तेल का कलर डार्क न हो जाए। इसके बाद तेल को ठंडा करके छान लें। फिर आप इसे किसी कांच की बॉटल में स्टोर करके रख सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह से कंघी कर लें। अब इस तेल को अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं। करीब 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसे कम से कम 2 घंटे या रात भर के लिए बालों में लगा रहने दें। उसके बाद किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। सप्ताह में 2-3 बार इस तेल का प्रयोग करने से धीरे-धीरे बाल काले होने लगेंगे। साथ ही, बालों की ग्रोथ अच्छी होगी।