सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 1 पत्ता, पतले बालों से भी मिलेगा छुटकारा

White hair Turn Black Naturally :  बालों को काला करने के लिए नारियल तेल में एक खास तरह का पत्ता मिक्स करें। इससे आपके बाल नैचुरली काले हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 20, 2024 5:02 PM IST

White hair Turn Black Naturally : बालों को काला करने के लिए हम में से कई लोग तरह-तरह के हेयर डाई का प्रयोग करते हैं। इन हेयर डाई में कई बार केमिकल्स मिक्स होता है, जिससे बालों को नुकसान होने की संभावना होती है। ऐसे में बालों को काला करने के लिए नैचुरल उपायों का सहारा लेना चाहिए। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे नैचुरल उपाय बताएंगे, जिससे बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने में मदद मिल सकती है। मुख्य रूप से आप नारियल तेल के प्रयोग से अपने बालों को काला कर सकते हैं, इसमें आपको एक खास तरह का पत्ता मिक्स करने की जरूरत होती है। इस पत्ते को मिक्स करके अगर आप अपने बालों में लगाते हैं, तो यह काफी हद तक आपके बालों को काला करने में मददगार हो सकता है। आइए जानते हैं बालों को काला करने के लिए नारियल तेल में क्या मिलाएं?

बालों को काला करने के लिए नारियल तेल में मिक्स करें करी पत्ता

बालों को काला करने के लिए नारियल तेल में करी पत्ता मिक्स कर सकते हैं। दरअसल, करी पत्तों को बालों में मेलेनिन को बहाल करने के लिए जाना जाता है, जो बालों के रंग के लिए जिम्मेदार पिगमेंट्स है। इसके साथ ही करी पत्ता बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन का भी काफी अच्छा  स्रोत हैं, जो बालों को झड़ने से रोक सकता है। इससे आपके बालों की ग्रोथ काफी अच्छी होती है। आप इसे नारियल के तेल के साथ मिक्स करके अपने बालों में लगा सकते हैं।

इस तरह नारियल तेल में मिक्स करें करी पत्ता

बालों को काला करने के लिए करी पत्ता काफी ज्यादा असरदार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके प्रयोग का तरीका-

आवश्यक सामग्री

  • नारियल तेल - 3 से 4 बड़े चम्मच
  • करी पत्ता - 10 से 15

विधि

सबसे पहले 10 से 15 करी पत्ता लेकर इसे अच्छी तरह से धोकर सुखा लें। इसके बाद एक लोहे की कढ़ाई लें, इसमें नारियल तेल को गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें करी पत्ता डालकर इसके रंग बदलने तक गर्म करें। इसके बाद तेल को ठंडा होने दें और फिर इसे स्टोर करके रखें।

बालों में कैसे लगाएं ये तेल

इसके लिए सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें। अब तैयार तेल को बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं। करीब 2 से 3 घंटे बाल अपने बालों को अच्छी तरह से क्लीन कर लें। इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही यह बालों को काला करने में मददगार हो सकता है।

Also Read : किस विटामिन की कमी से सफेद होने लगते हैं बाल, जानिए बालों के लिए कौन-कौन से पोषक तत्व हैं जरूरी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source