नारियल तेल में मिलाकर लगा लें बस ये एक चीज, कुछ ही दिनों में घुटनों तक लंबे हो जाएंगे बाल

Long Hair Home Remedy: बालों को लंबा करने के लिए नारियल तेल में इस खास चीज को मिक्स करके लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : May 5, 2024 1:42 PM IST

Coconut Oil For Hair Growth: बाल हमारी खूबसूरती का सबसे अहम हिस्सा होते हैं। हर महिला चाहती है कि उसके बाद लंबे, काले और घने हों। लेकिन गलत खानपान, खराब जीवनशैली, प्रदूषण और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं और काफी ज्यादा झड़ने लगते हैं। हेयर फॉल की वजह से बालों की ग्रोथ कम हो जाती है और बाल काफी पतले हो जाते हैं। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए कई महिलाएं तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं और महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स करवाती हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वहीं, कई बार इनका साइड इफेक्ट भी देखने को मिलता है। ऐसे में, बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक कारगर घरेलू नुस्खा बताने वाले हैं, जो आपके बालों को लंबा और घना करने में मदद करेगा। इस नुस्खे के लिए आपको बस नारियल तेल और एलोवेरा जेल (Coconut Oil And Aloe Vera For Hair) की जरूरत होती है। इससे तेजी से बालों की लंबाई बढ़ाने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इस नुस्खे के बारे में विस्तार से –

नारियल तेल और एलोवेरा से बालों को करें लंबा

आवश्यक सामग्री

  • नारियल का तेल- 4-5 चम्मच
  • एलोवेरा जेल- 2 चम्मच

विधि

सबसे पहले एक कटोरी में नारियल का तेल लें। फिर इसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल डालें। इन दोनों चीजों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसे करीब 2 घंटे के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें। आप चाहें तो इसे रातभर भी बालों में लगाकर रख सकते हैं। उसके बाद किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से आपके बाल जल्दी लंबे और घने हो सकते हैं।

बालों के लिए नारियल तेल और एलोवेरा के फायदे

नारियल तेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होता है, जो बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो बालों की जड़ से सफाई करते हैं। यह स्कैल्प से हानिकारक बैक्टीरिया, गदंगी और डैंड्रफ का सफाया करता है। इससे बालों के रोम को पोषण मिलता है, जिससे बाल मजबूत, लंबे और घने होते हैं। वहीं, एलोवेरा भी बालों की ग्रोथ बढ़ाने में बेहद प्रभावी होता है। यह बालों को पोषण देने के साथ ही हाइड्रेटेड भी रखता है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे बालों के रोम को पोषण मिलता है। इससे बाल लंबे और मजबूत होते हैं।

नारियल तेल और एलोवेरा लगाने से दूर होती हैं बालों की ये समस्याएं

  • ड्राई और फ्रिजी हेयर से छुटकारा मिलता है।
  • हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है।
  • सफेद बालों की समस्या को रोकने में मदद मिलती है।
  • बालों का झड़ना और टूटना बंद होता है।
  • डैंड्रफ को हटाने में मदद मिलती है।
  • बाल घने और चमकदार बनते हैं।

Disclaimer:बालों को लंबा करने के लिए आप नारियल तेल और एलोवेरा का मिश्रण इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको इन दोनों में से किसी भी सामग्री से किसी तरह की एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल न करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.