Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

घुटने तक लंबे बालों के लिए एलोवेरा में मिलाकर लगाएं ये 1 चीज, सप्ताहभर में दिखने लगेगा फर्क

Home Remedies For Hair Growth: लंबे और घने बालों के लिए आप एलोवेरा जेल में इस खास चीज को मिलाकर लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

घुटने तक लंबे बालों के लिए एलोवेरा में मिलाकर लगाएं ये 1 चीज, सप्ताहभर में दिखने लगेगा फर्क
This natural ingredient soothes the scalp and conditions hair. Leave it on for 30 minutes, then wash it off with mild shampoo.

Written by priya mishra |Updated : August 26, 2024 4:30 PM IST

Home Remedies For Hair Growth: हर महिला की चाहत होती है कि उसके बाल लंबे और घने हों। इसके लिए महिलाएं तरह- तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। कई महिलाएं पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट्स भी करवाती हैं। लेकिन इसमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अगर आप लंबे और घने बाल पाना चाहते हैं, तो कुछ नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। इससे बालों को नुकसान नहीं पहुंचेगा। साथ ही, बालों की ग्रोथ भी अच्छी होगी। इन्हीं घरेलू उपायों में एलोवेरा भी शामिल है। जी हां, बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए एलोवेरा बहुत फायदेमंद होता है। इसमें अगर आप प्याज का रस मिलाकर लगाएंगे, तो इससे कुछ ही समय में आपके बाल लंबे और घने हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं बालों की ग्रोथ के लिए एलोवेरा और प्याज का रस कैसे फायदेमंद है और कैसे करें इसका इस्तेमाल -

लंबे बालों के लिए लगाएं एलोवेरा और प्याज का रस - Aloe Vera And Onion Juice For Long Hair

अगर आप बालों की ग्रोथ को बेहतर करना चाहते हैं, तो एलोवेरा जेल और प्याज का रस मिलाकर अपने बालों में लगा सकते हैं। दरअसल, एलोवेरा में विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प पर मौजूद गंदगी और डैंड्रफ को हटाने में मदद करते हैं। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है। वहीं, प्याज के रस में प्रोटीन, सल्फर, फ्लेवेनॉइड और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, इससे बालों में ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

लंबे बालों के लिए कैसे लगाएं एलोवेरा और प्याज का रस

आवश्यक सामग्री

  • 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल
  • एक कटा हुआ प्याज

विधि

  • सबसे पहले एक प्याज को काटकर मिक्सी में पीस लें।
  • अब इस पेस्ट को किसी मलमल के कपड़े की मदद से छानकर प्याज का रस अलग कर लें।
  • फिर प्याज के रस में 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • प्याज की गंध को दूर करने के लिए आप इसमें 2-3 बूंदें रोजमेरी एसेंशियल ऑयल की डाल सकते हैं।
  • इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं और कुछ मिनट हल्के हाथों से मसाज करें।
  • करीब 1 घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें।
  • सप्ताह में 1 से 2 बार इस मिश्रण को बालों में लगाने से आपके बालों की ग्रोथ काफी अच्छी हो सकती है।