Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Onion for White hair reversal : आधुनिक समय में लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद हो रहे हैं। इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिसमें बढ़ता प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल प्रमुख वजहों में से एक है। अगर आपके बाल भी कम उम्र में सफेद होने लगे हैं, तो इसके लिए आप मार्केट में मौजूद केमिकल युक्त चीजों के बजाय कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इन घरेलू नुस्खों में प्याज आपके बालों के लिए परफेक्ट हो सकता है। क्योंकि इसमें ऐसे गुण होते हैं, जो आपके बालों को काला करने से लेकर बालों की ग्रोथ को बेहतर कर सकते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए इसमें आप खास तरह के तेल को एड करके इसे बालों पर एप्लाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं सफेद बालों को काला करने के लिए प्याज का कैसे करें इस्तेमाल?
अगर आपके बाल कम उम्र में सफेद हो रहे हैं, तो इस स्थिति में आप प्याज के रस में तिल के तेल को मिक्स करके लगा सकते हैं। दरअसल, तिल का तेल और प्याज का मिश्रण आपके बालों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे बालों को भरपूर रूप से पोषण मिलता है। इससे न सिर्फ बालों की ग्रोथ अच्छी होती है, बल्कि यह बालों को काला करने में भी प्रभावी हो सकता है।
इतना ही नहीं, यह तेल स्कैल्प पोर्स को खोलते हैं और कोलेजन बूस्ट करने में प्रभावी हो सकता है। इसलिए नियमित रूप से इसे आप अपने बालों में एप्लाई कर सकते हैं।
बालों को काला करने में प्याज का रस काफी प्रभावी माना जाता है। दरअसल, प्याज के रस में सल्फर होता है, जो बालों की मजबूती को बढ़ावा देता है। इससे आपके बालों का विकास भी काफी अच्छा हो सकता है। नियमित रूप से इस तेल को लगाने से आपके सफेद होते बाल काले हो सकते हैं। साथ ही प्याज के रस में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से मौजूद होता है, जिससे समय से पहले सफेद होते बालों की परेशानी को रोका जा सकता है।
Also Read : सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 1 पत्ता, पतले बालों से भी मिलेगा छुटकारा
अगर आप अपने बालों में तिल के तेल और प्याज के रस को मिक्स करके लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप आसान से स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन स्टेप्स के बारे में-
सबसे पहले तिल के तेल में 2 प्याज के रस को मिक्स करके 1 से 2 दिन के लिए धूप में छोड़ दें। इसके बाद इस तेल को सप्ताह में दो बार या हर तीन दिन में अपने बालों पर एप्लाई करें। आप चाहे, तो तिल के तेल को पकाकर इसमें प्याज के टुकड़ों को डालकर भी अपने बालों में लगा सकते हैं। बालों में इसे लगाने के बाद कुछ देर तक अपने बालों को अच्छे से मसाज करें। इसके बाद नॉर्मल पानी से अपने बालों को धो लें।