दूध में इस 1 चीज को मिलाकर लगाने से गायब हो जाएंगी झुर्रियां, 40 की उम्र में भी दिखेंगी जवां  

Milk for Wrinkles Skin :  स्किन को अगर आप 40 की उम्र में भी जवां दिखाना चाहते हैं, तो इसके लिए दूध में ये पीली चीज मिक्स करके लगाएं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 1, 2023 7:52 AM IST

Milk for Wrinkles Skin : चेहरे पर दूध की सफेदी लाने के लिए आप रोजाना अपनी स्किन की दूध से मालिश करें। दूध स्किन की रंगत में सुधार लाता है। साथ ही यह आपकी स्किन की गहराई से मॉइस्चराजिंग कर सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन ग्लो करे, तो आप रोजाना दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, इसके फायदों को दोगुना बढ़ाने के लिए इसमें चुटकीभर हल्दी मिक्स कर दें। दूध और हल्दी का मिश्रण न सिर्फ शरीर के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि यह स्किन की झुर्रियों को कम करने से स्किन पर ग्लो लाने में मददगार हो सकता है। आइए जानते हैं दूध में चुटकीभर हल्दी मिक्स करके लगाने के क्या फायदे होते हैं?

स्किन से कैसे झुर्रियां कम करने में फायदेमंद है हल्दी और दूध?

दूध में हल्दी को मिक्स करके लगाने से यह आपकी चेहरे की झुर्रियों को कम कर सकता है। दरअसल, हमारी स्किन अक्सर यूवी किरणों और पर्यावरण प्रदूषण के संपर्क में आती है। इसकी वजह से स्किन के प्राकृतिक तेल का संतुलन बिगड़ जाता है, जिसकी वजह से त्वचा इलासिटी खोने लगती है जो उम्र बढ़ने के संकेतों जैसे महीन रेखाएं, झुर्रियां, उम्र के धब्बे आदि के रूप में दिखाई देती है। इसी तरह फ्री रेडिकल्स भी स्किन की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती है। 

आमतौर पर उम्र बढ़ने के लक्षण सबसे पहले आपकी आंखों, माथे और गर्दन के आसपास दिखाई देते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक उच्च एंटीऑक्सीडेंट यौगिक है, जो आपकी स्किन के कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा दे सकते हैं, जो स्किन की लोच को मजबूत करते हैं। इससे झुर्रियां और रिंकल्स कुछ ही दिनों में कम हो सकते हैं। 

चेहरे पर कैसे लगाएं दूध और हल्दी?

आवश्यक सामग्री

  • दूध - 1 बड़ा चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
  • बेसन - 1 बड़ा चम्मच 

विधि

  • एक बाउल में हल्दी पाउडर और चना पाउडर डालें।
  • इसे दूध की मदद से गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। 
  • ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला न हो। 
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं। 
  • इसे 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें, इसके बाद ताजे पानी से अपना चेहरा धो लें। 
  • यह सारी गंदगी साफ कर देगा और मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मार देगा। साथ ही झुर्रियों को कम कर सकता है।

चेहरे से झुर्रियों को हटाने से लेकर पिंपल्स को कम करने में दूध और हल्दी से तैयार फेसपैक फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी स्किन को हल्दी से एलर्जी की शिकायत है, तो इसका प्रयोग चेहरे पर न करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.