
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : December 29, 2023, 6:22 AM
Balon Ko Lamba Kaise Karein : लंबे और खूबसूरत बालों के लिए हम में से कई लोग पार्लर में जाकर हजारों रुपये खर्च करते हैं। लेकिन इससे बालों को बेहतर रिजल्ट नहीं मिल पाता है। साथ ही पार्लर में मौजूद केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की वजह से बालों को नुकसान होने की संभावना होती है। ऐसी स्थिति में अगर आप चाहते हैं कि आपके बालों की खूबसूरती बिना नुकसान पहुंचाए बढ़े, तो इसके लिए आप कुछ आसान से उपायों को अपना सकते हैं। हमारे प्रकृति में मौजूद चीजें बालों को लंबा और घना करने में मदद कर सकती हैं। इन उपायों में मेथी दाना शामिल है। मेथी दाने में मौजूद गुण आपके बालों की खूबसूरती को बढ़ावा दे सकते हैं। इससे आपके बाल लंबे और घने हो सकते हैं। मेथी दाने के साथ अगर आप कलौंजी को मिक्स करके लगाते हैं, तो इससे आपके बालों को दोगुना लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें इसका प्रयोग?
सबसे पहले कटोरी में तेल लेकर इसे गर्म करें और फिर इसमें मेथी दाना, कलौंजी के बीज और करी पत्ता डालकर अच्छी तरह से गर्म कर लें। जब तेल का रंग बदल जाए, तो इसे ठंडा करने के लिए रख दें। इसके बाद इस तेल को स्टोर करके रखें और जरूरत पड़ने पर इस तेल को बालों में एप्लाई करें।
इस तेल को सप्ताह में दो बार बालों में एप्लाई कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद इसे अपना बालों में लगाएं और करीब 1 घंटे बाल फिर से बालों को माइल्ड शैंपू की मदद से वॉस कर लें। ध्यान रखें कि इस तेल को हमेशा अपने जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं, ताकि आपके बालों को संपूर्ण पोषक प्राप्त हो सके।
लंबे बालों के लिए आप इस खास हेयर ऑयल को बालों में लगा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके बाल काफी ज्यादा खराब हो रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट से मदद लें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.