कमर तक लंबी चोटी के लिए नारियल तेल में मिलाएं ये 1 चीज, सप्ताहभर में दिखेगा रिजल्ट

Long Hair Remedies : लंबे और घने बालों के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करना काफी हेल्दी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें इसका प्रयोग?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : October 21, 2024 1:01 PM IST

Help to Get Long hair : अधिकतर महिलाओं की ख्वाहिश होती है कि उनके बाल लंबे और घने हों। इसके लिए वे कई तरह के नुस्खों और केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इससे बेहतर रिजल्ट मिलने के बजाय बालों को नुकसान होने का खतरा रहता है। ऐसी स्थिति में आपको अपने बालों को लंबा और घना करने के लिए कुछ असरदार नुस्खों की तलाश करनी चाहिए। इन असरदार नुस्खों में नारियल का तेल भी शामिल है। जी हां, नियमित रूप से अगर आप अपने बालों में नारियल तेल का प्रयोग करती हैं, तो इससे आपके बालों की ग्रोथ काफी हद तक अच्छी हो सकती है। इसके अलावा नारियल का तेल बालों को नमी देने में मदद करता है, जिससे बाल टूटने से बचते हैं। इसके अलावा यह प्रोटीन की हानि को रोकने में मददगार हो सकता है। इसके गुणों को बढ़ाने के लिए आप खास तरह के नुस्खों को आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए नारियल तेल का किस तरह करें प्रयोग?

नारियल तेल और मेथी से करें बालों को लंबा

बालों को लंबा और घना करने के लिए आप नारियल तेल और मेथी के मिश्रण का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरयल इत्यादि गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसके मिश्रण को लगाने से न सिर्फ आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होती है, बल्कि इससे आपके बालों को संक्रमण से भी सुरक्षित रखा जा सकता है। मेथी जहां आपके बालों को अंदर से मजबूत करके ग्रोथ को बढ़ावा देता है। वहीं, नारियल तेल में बालों को नमी प्रदान करने का गुण होता है। इसे आप नियमित रूप से अपना बालों में लगा सकते हैं।

नारियल तेल और मेथी का कैसे करें इस्तेमाल?

बालों में मेथी और नारियल तेल लगाने के लिए आप इसका तेल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं तेल बनाने की विधि-

आवश्यक सामग्री

  • नारियल तेल - 1 से 2 कप
  • मेथी के बीज - 2 से 3 चम्मच

विधि

सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाई लें, इसमें नारियल तेल और मेथी के बीजों को डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। जब तेल का रंग हल्का पीला हो जाए, तो इसे छान लें और करीब 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें। जब तेल ठंडा हो जाए, तो इसे स्टोर करके रख लें।

बालों में कैसे लगाएं नारियल और मेथी तेल ?

बालों की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए नारियल और मेथी का तेल लगाएं। इसके लिए सबसे पहले अपने बालों को धो लें। जब बाल अच्छी तरह से सूख जाए, तो इसमें नारियल तेल लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह अपने बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होगी। ध्यान रखें कि इस तेल को सप्ताह में कम से कम 2 से 3 बार बाल में जरूर लगाएं।

Also Read : घुटने तक लंबे बालों के लिए एलोवेरा में मिलाकर लगाएं ये 1 चीज, सप्ताहभर में दिखने लगेगा फर्क