Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अरंडी के तेल में इस 1 चीज को मिलाकर लगाने से सफेद बाल हो जाएंगे काले, जानिए तरीका और अन्य फायदे

Castor Oil for White Hair : बालों के लिए कैस्टर ऑयल काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इससे बालों को काला करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं प्रयोग करने का सही तरीका क्या है?

अरंडी के तेल में इस 1 चीज को मिलाकर लगाने से सफेद बाल हो जाएंगे काले, जानिए तरीका और अन्य फायदे

Written by Kishori Mishra |Published : November 10, 2023 10:38 AM IST

Castor Oil for White Hair : कैस्टर ऑयल स्किन से लेकर बालों तक के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। मुख्य रूप से यह स्किन को कमल बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही झड़ते बालों की परेशानी को कम कर सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं आपके सफेद बालों की परेशानी को कम करने के लिए भी कैस्टर ऑयल प्रभावी हो सकता है। जी हां, कैस्टर ऑयल में मौजूद गुण आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करते हैं, जिससे सफेद बालों की परेशानी को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। साथ ही यह बालों को फंगल, संक्रमण और बैक्टीरियल परेशानियों को कम कर सकता है। आइए जानते हैं सफेद बालों की परेशानी को दूर करने के लिए कैसे इस्तेमाल करें हल्दी?

बालों को काला करने के लिए कैसे लगाएं कैस्टर तेल?

सफेद होते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए कैस्टर ऑयल और हल्दी का प्रयोग करना फायदेमंद हो सकता है। इसका प्रयोक करने के लिए सबसे पहले 200 ग्राम करीब कच्ची हल्दी लें और साथ ही 250 मिली करीब कैस्टर ऑयल लें।

इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले कच्ची हल्दी को कद्दूकस कर लें। इसके बाद इसे लोहे की कड़ाही में अच्छी तरह से भुन लें। अब इसमें कैस्टर ऑयल डालें और आधा होने तक गर्म करें। जब हल्दी अच्छी तरह से जल जाए, तो इसे निकाल लें और थोड़ा सा कपूर, नीम का तेल मिक्स कर लें। अब इस तेल को स्टोर करके रखें। सप्ताह में दो बार रात में सोने से पहले अपने  बालों में लगाएं और सुबह अपने बालों को माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें।

Also Read

More News

बालों में कैस्टर ऑयल के फायदे

बालों को रखे हाइड्रेट और मॉइस्चराइज 

बालों में कैस्टर ऑयल का प्रयोग करने से आपके बाल हाइड्रेट और मॉइस्चराइज हो सकते हैं। यह स्कैल्प को फंगल इन्फेक्शन से प्रोटेक्ट कर सकता है। यह अमीनो एसिड - रिसिनोलिक एसिड से भरपूर है, जो बालों के लिए एक प्राकृतिक इमोलिएंट है। इसमें ओमेगा 6 और ओमेगा 9 फैटी एसिड भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो बालों को गहराई से नमी प्रदान कर सकता है।

बालों को रखे स्वस्थ और चमकदार 

अरंडी तेल के प्रयोग से आपके बालों की गहराई से कंडीशनिंग होती है, जिससे आपके बाल काफी स्वस्थ और चमक दार हो सकते हैँ। इसमें मौजूद ओलिक और लिनोलिक एसिड आपके बालों को स्वस्थ रख सकते हैं। इससे बालों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। साथ ही आपके बाल डैमेज और बेजान होने से बच सकते हैं। 

बैक्टीरियल और फंगल गुणों से भरपूर

स्कैल्प पर अरंडी के तेल का प्रयोग करने से आपके बालों में होने वाली खुजली और संक्रमण की परेशानी को दूर किया जा सकता है। यह बालों के स्कैल्प को सुरक्षित रख सकता है। स्कैल्प पर अरंडी का तेल लगाने से यह कई बैक्टीरिया और फंगल संक्रमणों के विकास को रोक सकता है। अरंडी के तेल में सूजन को कम करने का गुण होता है। यह सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस और एक्जिमा के कारण होने वाली डैंड्रफ की परेशानी को दूर कर सकता है। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कैस्टर ऑयल बालों की परेशानी को दूर करने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। इससे बालों को काला करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपके बालों को कैस्टर ऑयल से किसी तरह की एलर्जी है, तो इस स्थिति में इसका प्रयोग करने से बचें।