एलोवेरा में इस 1 चीज को मिलाकर लगाने से झुर्रियां हो जाएंगी गायब, हफ्तेभर में दिखेगा असर

Remove Wrinkles With Aloe vera : चेहरे से झुर्रियों को हटाने के लिए आप एलोवेरा जेल का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इससे स्किन को कैसे फायदा पहुंच सकता है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 27, 2024 11:18 AM IST

Remove Wrinkles With Aloe vera : हम में से कई लोगों का लाइफस्टाइल काफी ज्यादा बदल चुका है, जिसकी वजह से उम्र से पहले कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसके कारण न सिर्फ कई तरह की बीमारियां होती हैं, बल्कि इसके कारण चेहरे पर झुर्रियां भी होने लगती हैं। झुर्रियों के कारण हम समय से पहले बूढ़े नजर आने लगते हैं। ऐसे में कई लोग तरह-तरह के केमिकल युक्त चीजों का प्रयोग करते हैं, जिससे झुर्रियों की परेशानियों को कम किया जा सके। लेकिन इससे स्किन को नुकसान होने की संभावना हो सकती है। ऐसे में आपको नैचुरल उपायों का सहारा लेना चाहिए।

नैचुरल तरीके से झुर्रियां हटाने के लिए आप एलोवेरा का प्रयोग कर सकते हैं। एलोवेरा में मौजूद गुण झुर्रियों को कम करने में प्रभावी साबित हो सकते हैं। इसके साथ अगर आप हल्दी मिक्स करते हैं, तो इससे काफी फायदा पहुंच सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

एलोवेरा और हल्दी से हटाएं चेहरे की झुर्रियां

एलोवेरा और हल्दी के प्रयोग से चेहरे पर मौजूद झुर्रियों को हटाने में काफी मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं इसे प्रयोग करने का आसान सा तरीका-

आवश्यक सामग्री

  • एलोवेरा - 1 से 2 चम्मच
  • हल्दी - 1 से 2 चुटकी

विधि

चेहरे से झुर्रियों को हटाने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें, इसमें चुटकीभर हल्दी और थोड़ा सा शहद मिक्स करके इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और करीब 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें। बाद में अपनी पसंदीदा मॉइस्चराइजर लगाएं। कोशिश करें कि इस पैक को रात में सोने से पहले लगाएं। इससे आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा।

झुर्रियों को हटाने में फायदेमंद है एलोवेरा

चेहरे पर नियमित रूप से एलोवेरा जेल लगाने से आपकी स्किन की कोशिकाओं को नमी प्रदान होती है। यह स्किन पर होने वाली सूजन को कम कर सकता है। इससे जलन से आराम मिलता है। साथ ही यह एसएलएस और पैराबेंस जैसे विषाक्त पदार्थों को स्किन से दूर कर सकता है।

हल्दी किस तरह है फायदेमंद

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में प्रभावी हो सकता है। यह स्किन से फ्री रेडिकल्स को कम कर सकता है। इसके साथ ही फाइन-लाइंस और झुर्रियों को भी प्रभावी ढंग से दूर कर सकता है।

Also Read : झुर्रियां हटाने के लिए संतरे के छिलके का कैसे करें इस्तेमाल ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source