
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 14, 2024 9:31 AM IST
Image credits by: White hair
White Hair Treatment at Home : सफेद बालों को काला करने के लिए तरह-तरह के हेयर मास्क को एप्लाई करने से बेहतर है कि आप घर पर मौजूद घरेलू नुस्खों को ट्राई करें। घरेलू नुस्खों की मदद से सफेद बालों को काला करने से नुकसान होने की संभावना कम होती है। इससे आपके बालों पर नैचुरल चमक आता है। साथ ही यह बालों को डैमेज होने से रोक सकता है। आज हम आपको एक ऐसा आसान सा नुस्खा बताएंगे, जिससे आप अपने बालों को नैचुरल तरीके से काला कर सकते हैं। इसके लिए आपको डाई लगाने की जरूरत नहीं होगी। आइए जानते हैं सफेद होते बालों को काला करने के लिए क्या करें?
पानी की मदद से आप अपने सफेद होते बालों को काला कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसमें बस किचन में रखी कुछ चीजों को मिक्स करने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं सफेद होते बालों को काला करने के लिए क्या करें?
सफेद होते बालों को काला करने के लिए सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाही लें। इसमें पानी डालकर इसे अच्छे से गर्म होने दें, इसके बाद इसमें कॉफी पाउडर और चाय पत्ती डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। अब इस घोल को गैस की आंच से उतारकर इसमें मेहंदी, आंवला, दही और कलौंजी पाउडर मिक्स करके रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इस हेयर पैक को अपने बालों पर लगाएं और करीब 1 से 2 घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपने बालों को क्लीन कर लें। यह आपके बालों को नैचुरल तरीके से काला करने में मददगार साबित हो सकता है।
सफेद होते बालों को काला करने केलिए आप इस हेयर पैक का प्रयोग कर सकते हैं। इसे आप 1 सप्ताह या 15 दिन में एक बार अपने बालों पर एप्लाई कर सकते हैं। यह बालों को काला करने में प्रभावी हो सकता है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.