सफेद बालों से परेशान हैं? Castor Oil में ये 5 चीजें मिलाकर लगाएं, मिल सकता है फायदा
गलत लाइफस्टाइल के कारण अगर आपके बाल भी सफेद हो गए हैं, तो कैस्टर ऑयल में कुछ खास चीजों को मिलाकर लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
Written by Ashu Kumar Das|Published : March 16, 2026 4:37 PM IST
इन दिनों लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद हो रहे हैं। सफेद बालों का काला करने के लिए लोग कई तरह की हेयर डाई, पाउडर और अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन सफेद बालों को नेचुरली काला करने का सबसे आसान तरीका है कैस्टर ऑयल। कैस्टर ऑयल (Castor Oil) बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
इसमें मौजूद ओमेगा-6 फैटी एसिड, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और सफेद बालों की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। अगर कैस्टर ऑयल में कुछ खास चीजें मिलाकर लगाया जाए तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। आज हम आपको 5 ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जिसे कैस्टर ऑयल में मिलाकर बालों में लगाया जाए तो सफेद बालधीरे-धीरे काले होने लगते हैं।
सफेद बालों के लिए कैस्टर ऑयल में क्या मिलाकर लगाएं
कैस्टर ऑयल और कलौंजी का तेल- कैस्टर ऑयल में कलौंजी के बीज मिलाकर बालों में लगाने से सफेद बाल धीरे-धीरे काले होने लगते हैं। इसके लिए 2 चम्मच कैस्टर ऑयल में 1 चम्मच कलौंजी का तेल को मिला लें। इस मिश्रण को हल्का गुनगुना कर लें। इसके बाद तेल से स्कैल्प पर अच्छी तरह मसाज करें। 1 से 2 घंटे बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें। कैस्टर ऑयल और कलौंजी का तेल का मिश्रण सफेद बालों की गति को कम करता है। इस तेल का इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना, गिरना भी बंद होता है।
कैस्टर ऑयल और आंवला पाउडर- सफेद बालों को काला करने के लिए कैस्टर ऑयल में आंवला पाउडर भी मिलाकर लगाना फायदेमंद होता है। 2 चम्मच कैस्टर ऑयल में 1 चम्मच आंवला पाउडर और 2 चम्मच पानी डालकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। इसे बालों की जड़ों में लगाएं। 30 से 40 मिनट के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। कैस्टर ऑयल और आंवला पाउडर का मिश्रण सफेद बालों को धीरे-धीरे काला करने लगता है। इतना ही नहीं, यह हेयर फॉल कम करता है और बालों की चमक को बढ़ाता है।
कैस्टर ऑयल और मेथी दाना- बालों को काला करने में कैस्टर ऑयल और मेथी दाना का मिश्रण भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए 1 चम्मच मेथी दाना रातभर भिगो दें। सुबह भीगे हुए मेथी दाना को अच्छे से ग्राइंडर में पीसकर तैयार करलें। इसमें 2 चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाएं। इस मिश्रण को बालों में 30 से 40 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में बालों को माइल्ड शैंपू से धोकर सुखा लें।
कैस्टर ऑयल और नारियल तेल- बालों में नारियल तेल लगाने से स्कैल्प को पोषण मिलता है और बालों को झड़ना व टूटना कम होता है। कैस्टर ऑयल और नारियल तेल का मिश्रण इस्तेमाल करने से सफेद बाल धीरे- धीरे काले होने लगते हैं। इसके लिए 1 चम्मच कैस्टर ऑयल में 1 चम्मच नारियल तेल को मिलाकर लगाएं। यह मिश्रण बालों को मजबूत बनाता है। बालों की लंबाई भी बढ़ाने में मददगार होता है।
बालों में कैस्टर ऑयल लगाते वक्त सावधानी
कैस्टर ऑयल बेशक से सफेद बालों को काला करने में मददगार होता है। लेकिन इसका इस्तेमाल हमेशा गुनगुना ही करना चाहिए। कभी भी स्कैल्प पर ठंड़ा कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। कैस्टर ऑयल को स्कैल्प पर लगाने से पहले एक बार त्वचा पर इसका पैच टेस्ट जरूर लें। पैच टेस्ट में आपको किसी प्रकार की परेशानी आती है, तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
Add The HealthSite as a Preferred Source
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.