
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : September 9, 2023 4:00 PM IST
Henna Hair Pack: खूबसूरत, काले और सिल्की बाल हर किसी को पसंद होते हैं। लेकिन कई बार प्रदूषण, धूल-मिट्टी और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। अधिकतर लोग मुलायम बालों के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले ज्यादातर प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो लंबे समय में आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो बालों को सिल्की बनाने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, अगर मेहंदी में कुछ नैचुरल चीजों को मिलाकर लगाया जाए, तो इससे आपके बाल सिल्की और सॉफ्ट बन सकते हैं। साथ ही, बालों की खोई हुई चमक भी वापस लौट आएगी। तो आइए, जानते हैं बालों को सिल्की बनाने के लिए मेहंदी में क्या मिलाकर लगाएं।
बालों को सिल्की बनाने के लिए आप मेंहदी में केला मिलाकर लगा सकते हैं। केला बालों की डीप कंडीशनिंग करेगा। इससे आपको ड्राई और फ्रिजी बालों से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच मेहंदी का पेस्ट लें। इसमें एक पके केले को मैश करके डालें। अब इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 40-45 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
बालों को सिल्की बनाने के लिए आप मेहंदी में दही मिलाकर लगा सकते हैं। दही बालों को पोषण देने के साथ ही चमकदार भी बनाता है। इससे बालों के रूखेपन की समस्या दूर होगी और बाल मुलायम बनेंगे। इसके लिए आप 2 चम्मच मेहंदी को पानी के साथ मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें एक चम्मच दही मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और करीब 1 घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से वॉश कर लें।
अंडा प्रोटीन और फैट से भरपूर होता है, जो बालों को मजबूत बनाते हैं। मेहंदी में अंडा मिलाकर लगाने से बाल मुलायम और चमकदार बना सकते हैं। इसके लिए आप एक अंडे को फेंट लें। इसमें 2-3 चम्मच मेहंदी का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं। करीब 1 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
अगर आप सिल्की स्मूद बाल पाना चाहते हैं, तो मेहंदी में नारियल का दूध मिलाकर लगा सकते हैं। बालों को पर्याप्त पोषण मिलेगा। साथ ही, बाल मुलायम और चमकदार भी बनेंगे। ड्राई हेयर वाले लोगों के लिए यह पैक बेस्ट है। इसके लिए आप एक कटोरी में 4 चम्मच मेहंदी पाउडर लें। इसमें नारियल का दूध और जैतून का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे अपने बालों पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 1 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।