Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
How To Use Raw Milk For Glowing Skin: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा निखरी और बेदाग नजर आए। लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण, गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों को कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके कारण त्वचा पर मुहांसे, दाग-धब्बे, ब्लैकहेड्स, झाइयों और झुर्रियां जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वहीं, इन प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो नैचुरली ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इन्हीं घरेलू उपायों में कच्चा दूध भी शामिल है। जी हां, कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों और झाइयों साफ करने में मदद कर सकता है। नियमित रूप से चेहरे पर दूध लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। साथ ही, त्वचा की रंगत में सुधार हो सकता है। अगर आप रात को सोने से पहले चेहरे पर कच्चे दूध में कुछ चीजों को मिलाकर लगाएं, तो आपको निखरी और बेदाग त्वचा मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं चेहरे पर कच्चे दूध में क्या मिलाकर लगाएं (Kache Doodh Me Kya Milakar Chehre Par Lagaye)?
आप चेहरे पर कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर लगा सकते हैं। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो मुंहासों, दाग-धब्बों, झाइयों और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को निखारने में भी मदद करती है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2-3 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह में मिला लें। फिर इसे रूई की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। नियमित रूप से इसका प्रयोग करने से आपको नैचुरली ग्लोइंग स्किन मिल सकती है।
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप चेहरे पर कच्चे दूध में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें दो चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे मुंहासे और दाग-धब्बे दूर होंगे। साथ ही, त्वचा का निखार भी बढ़ेगा।
आप चाहें तो कच्चे दूध में शहद मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। शहद त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है। साथ ही, मुंहासों, दाग-धब्बों और झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2-3 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें और कुछ देर के लिए लगा रहने दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से आपको हेल्दी और ग्लोइंग स्किन मिलेगी।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।