कमर तक लंबे बालों के लिए सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, हफ्तेभर में दिखने लगेगा रिजल्ट

Mustard Oil For Hair Growth: बालों को लंबा और घने करने के लिए सरसों का तेल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

कमर तक लंबे बालों के लिए सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, हफ्तेभर में दिखने लगेगा रिजल्ट

Written by priya mishra |Updated : May 12, 2025 1:17 PM IST

Long Hair Remedies: हर महिला की चाहत होती है कि उसके बाल लंबे, घने और काले हों। लेकिन प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण बाल काफी कमजोर हो जाते हैं और तेजी से झड़ने लगते हैं। इतना ही नहीं, लगातार झड़ते बालों की वजह से उनकी ग्रोथ भी रुक जाती है। ऐसे में, बालों को लंबा करने के लिए महिलाएं तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं और महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स भी करवाती हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, बालों को लंबा करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकती हैं। इन्हीं घरेलू उपायों में सरसों का तेल भी शामिल है। जी हां, सरसों का तेल बालों को पोषण प्रदान करता है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। साथ ही, यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे बालों का झड़ना रोकने में मदद मिलती है। साथ ही, बालों की ग्रोथ भी अच्छी हो सकती है। अगर आप सरसों के तेल में कुछ चीजों को मिक्स करके लगाएंगे, तो इससे आपके बाल जल्दी लंबे और घने हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं बालों को लंबा करने के लिए कैसे करें सरसों के तेल का इस्तेमाल?

बालों को लंबा करने के लिए सरसों के तेल में मिलाएं करी पत्ता, कैस्टर ऑयल और गुड़हल के फूल

आवश्यक सामग्री

  • 1 कटोरी सरसों का तेल
  • 1 चम्मच कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल)
  • 2 गुड़हल का फूल
  • मुट्ठी भर करी पत्ता

विधि

सबसे पहले एक कढ़ाई में सरसों के तेल को गर्म करें। अब इसमें करी पत्ता और गुड़हल के फूल डालकर अच्छी तरह उबाल लें। इस तेल के तब तक उबालें, जब तक तेल का रंग डार्क न हो जाए। जब तेल का रंग बदल जाए, तो इसे छानकर ठंडा करने के लिए छोड़ दें। फिर इसमें कैस्टर ऑयल को मिक्स कर लें। इसके बाद आप इस तेल को किसी बॉटल के स्टोर करके रख सकते हैं।

कैसे करें इसका प्रयोग?

इस तेल को लगाने के लिए सबसे पहले अपने बालों में अच्छी तरह कंघी कर लें। इसके बाद इस तेल को अपने स्कैल्प पर लगाएं और करीब 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रात भर या कम से कम 2 घंटे तक बालों में लगा रहने दें। उसके बाद किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इस तेल को लगाने से आपके बाल जल्दी लंबे-घने हो सकते हैं। साथ ही, बालों का झड़ना भी कम होगा।

TRENDING NOW

Also Read

More News

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।