Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगा लें ये 3 चीजें, शीशे की तरह चमकने लगेगा चेहरा

Multani Mitti For Glowing Skin: दमकती और गोरी त्वचा पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में कुछ चीजों को मिक्स करके लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगा लें ये 3 चीजें, शीशे की तरह चमकने लगेगा चेहरा

Written by priya mishra |Updated : October 18, 2024 4:21 PM IST

Multani Mitti Face Pack: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी त्वचा निखरी और बेदाग नजर आए। इसके लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं और महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स भी करवाते हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वहीं, मार्किट में मौजूद ज्यादातर प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो लंबे समय में त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, ग्लोइंग और चमकदार त्वचा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में मुल्तानी मिट्टी भी शामिल है। जी हां, मुल्तानी मिट्टी त्वचा को एक्सफोलिएट करती है। साथ ही, त्वचा पर मौजूद गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को भी रिमूव करती है। इसके इस्तेमाल से मुंहासों, दाग-धब्बों और टैनिंग की समस्या दूर हो सकती है। साथ ही, त्वचा की रंगत सुधरती है और निखार भी बढ़ता है। तो आइए, जानते हैं ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए कैसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल?

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

दमकती त्वचा पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें दो चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे मुंहासे और दाग-धब्बे दूर होंगे। साथ ही, त्वचा का निखार भी बढ़ेगा।

मुल्तानी मिट्टी और शहद

आप मुल्तानी मिट्टी और शहद को चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे त्वचा के दाग-धब्बों और टैनिंग से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, त्वचा का निखार भी बढ़ेगा। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। सप्ताह में 1-2 बार इसका इस्तेमाल करने से आपको हेल्दी और ग्लोइंग स्किन मिलेगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा

आप मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। एलोवेरा त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाएगा। साथ ही, त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करेगा। इसके लिए आप एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी को एक चम्मच एलोवेरा जेल के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।