Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन्स हटाने के लिए घी में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, मिलेगी यंग स्किन

Ways To Use Ghee For Skin:  झुर्रियां और फाइन लाइन्स हटाने के लिए घी कारगर साबित हो सकता है। जानें झुर्रियां हटाने के लिए चेहरे पर घी में क्या मिलाकर लगाना चाहिए?

चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन्स हटाने के लिए घी में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, मिलेगी यंग स्किन

Written by priya mishra |Published : September 3, 2023 11:09 AM IST

Ways To Use Ghee For Skin:  बढ़ती उम्र के साथ ही चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस आना स्वाभाविक है। लेकिन कई बार गलत खानपान, खराब जीवनशैली और त्वचा की सही देखभाल न कर पाने की वजह से उम्र से पहले ही झुर्रियां पड़ने लगती हैं। इन झुर्रियों और फाइन लाइंस की वजह से व्यक्ति उम्र से पहले ही बूढ़ा नजर आने लगता है। इससे आपकी खूबसूरती प्रभावित हो सकती है। झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग एंटी-एजिंग क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो आपकी लंबे समय में त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो झुर्रियों और फाइन लाइन से छुटकारा पाने के लिए देसी घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप घी में कुछ चीजों को मिलाकर फेस पैक (Ghee Face Pack For Skin In Hindi) तैयार कर सकते हैं और चेहरे पर लगा सकते हैं। घी में मौजूद तत्व आपकी स्किन को पोषण और नमी प्रदान करेंगे। चेहरे पर घी लगाने से त्वचा में कसाव आता है और झुर्रियों की समस्या दूर होती है। साथ ही, चेहरे का निखार भी बढ़ता है। तो आइए, जानते हैं झुर्रियों और फाइन लाइंस से छुटकारा पाने के लिए घी में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं-

घी और बेसन

चेहरे की झुर्रियां मिटाने के लिए आप घी में बेसन मिलाकर लगा सकते हैं। इससे चेहरे पर मौजूद डेड स्किन और एक्स्ट्रा ऑयल रिमूव होगा। साथ ही, त्वचा में नमी भी बरकरार रहेगी। इसके लिए आप एक चम्मच बेसन में एक चम्मच घी मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद पानी से चेहरे को वॉश कर लें। आप हफ्ते में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

घी और शहद

घी और शहद, दोनों मॉइश्चराइजिंग गुणों से भरपूर होते हैं। इन दोनों को एक साथ मिक्स करके चेहरे पर लगाने से त्वचा में कसाव आता है, जिससे फाइन लाइंस और झुर्रियों की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए आप एक चम्मच घी में एक चम्मच शहद मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपकी त्वचा मुलायम और जवां नजर आएगी

Also Read

More News

घी और एलोवेरा जेल

झुर्रियों और फाइन लाइंस से छुटकारा पाने के लिए आप घी में एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे त्वचा को पोषण के साथ-साथ नमी भी मिलेगी। यह त्वचा के दाग-धब्बों, एक्ने और रिंकल्स को कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच घी को एक एलोवेरा जेल के साथ मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

घी में इन 3 चीजों को मिलाकर लगाने से फाइन लाइंस और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इससे आपकी त्वचा यंग और ग्लोइंग नजर आएगी। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।