
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Mishra Kishori | Updated : November 5, 2024 8:42 PM IST
How to use Fenugreek Seeds for Hair Growth : हम में से कई लोग अपने बालों को लंबा और घना करना चाहते हैं, इसके लिए कई तरह के नुस्खे भी ट्राई करते हैं। मुख्य रूप से महिलाओं की ख्वाहिश होती है कि उनके बाल लंबे और घने हों, लेकिन कई बार जेनेटिक और बाहरी कारणों से बालों की ग्रोथ रुक जाती है। अगर आपके बालों की ग्रोथ भी रूक गई है, तो इस स्थिति में आप कुछ घरेलू नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। घरेलू नुस्खों की मदद से बालों को नैचुरल तरीके से बढ़ाया जा सकता है। इसमें मेथी के बीज भी शामिल हैं। जी हां, मेथी के बीजों में कई मेथी के बीजों में आयरन, विटामिन सी, मैग्नीशियम होता है, जो आपके बालों का ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर कर सकता है। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। आइए जानते हैं बालों में मेथी का कैसे करें इस्तेमाल?
बालों की ग्रोथ बेहतर करने के लिए आप मेथी के पेस्ट का प्रयोगकर सकते हैं। इसके लिए 2 बड़े चम्मच मेथी लें, इसे रातभर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद भिगोए हुए बीजों को पीसकर इसके पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं। आप चाहे, तो इसमें दही, नारियल का तेल इत्यादि चीजें मिक्स कर सकते हैं। इसके बाद इस पेस्ट को लगभग 10 मिनट के लिए लगा हुआ छोड़ दें। इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होगी। साथ ही बालों में होने वाली परेशानियों को भी कम किया जा सकता है।
मेथी के पेस्ट के अलावा आप मेथी का तेल भी अपने बालों में लगा सकते हैं। इसके लिए एक बड़ा चम्मच मेथी के बीजों को लें, इसमें नारियल या ऑलिव ऑयल को डालकर इसे अच्छी तरह से गर्म कर लें। इसके बाद तैयार तेल को ठंडा होने दें। इसके बाद तेल को छानकर इसे स्टोर कर लें, इसके बाद इस तेल को अपने बालों पर लगाएं। करीब 1 घंटे के बाद बालों को शैंपू से धो लें, इससे आपके बालों की ग्रोथ काफी अच्छी हो सकती है।
बालों की ग्रोथ के लिए बेहतप करने के लिए आप मेथी और दही का पेस्ट लगाना आपके लिए काफी बेस्ट हो सकता है। इसके लिए तैयार मेथी के पेस्ट में आप थोड़ा सा दही मिक्स कर लें। इसके बाद इस तैयार पेस्ट को अपने बालों पर लगा लें। करीब 30 मिनट के बाद अपने बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होगी।
Also Read : 2 हफ्ते में लंबे होंगे बाल, लगा लीजिए इनमें से कोई भी 1 चीज