सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, नहीं पड़ेगी हेयर डाई की जरूरत

White Hair Home Remedy: सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल तेल काफी प्रभावी साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : July 4, 2025 10:55 AM IST

Home Remedies For White Hair: उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है। लेकिन आजकल काफी लोग समय से पहले सफेद होते बालों की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली, तनाव और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल। ऐसे में, अपने बालों को काला करने के लिए ज्यादातर लोग हेयर डाई, मेहंदी और हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अपने बालों को काला करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में नारियल का तेल भी शामिल है। जी हां, नारियल का तेल बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ काला करने में भी प्रभावी होता है। तो आइए, जानते हैं सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल के तेल में क्या मिलाएं (How To Use Coconut Oil for White Hair In Hindi) -

सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल तेल में मिलाएं आंवला, कलौंजी और करी पत्ता

अपने सफेद होते बालों को काला बनाने के लिए आप नारियल तेल में आंवला, कलौंजी और करी पत्ता मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, नारियल तेल स्कैल्प को पोषण प्रदान करता है। साथ ही, यह बालों को लंबा और काला करने में भी मददगार होता है। आंवला में विटामिन-सी और एंटीऑक्सोडॉण्ट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते यहीं, जो बालों को जड़ से मजबूत और काला बनाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, डैंड्रफ और इची स्कैल्प की समस्या को दूर करने में भी प्रभावी होता है। वहीं, कलौंजी के बीज में फैटी एसिड, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को हटाने के साथ ही सफेद बालों की समस्या को दूर कर सकता है। करी पत्ता में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा होते हैं, जो बालों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। यह बालों में मेलेनिन को बहाल करने का काम करता है, जिससे सफेद बालों को काला करने में मदद मिलती है। साथ ही, यह हेयर फॉल को कम करने में भी मदद कर सकता है।

सामग्री

  • 1 कटोरी नारियल तेल
  • 2 चम्मच आंवला पाउडर
  • 2 चम्मच कलौंजी के बीज
  • 20-25 करी पत्ता

विधि

सबसे पहले एक कढ़ाई में नारियल का तेल गर्म करें। अब इसमें आंवला पाउडर, कलौंजी और करी पत्ता डालकर 5 से 10 मिनट के लिए पकाएं। जब तेल अच्छी तरह उबल जाए, तो गैस बंद कर दें। इसके बाद तेल को ठंडा करके छान लें। इसे 12 से 24 घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर आप इसे किसी कांच की बॉटल में स्टोर करके रख सकते हैं।

इस तरह करें इसका प्रयोग

इसके लिए सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह से कंघी कर लें। अब इस तेल को अपने स्कैल्प और बालों में अच्छे से लगाएं और करीब 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रातभर बालों में लगा रहने दें। सुबह किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। सप्ताह में कम से कम 2 बार इस तेल को लगाने से धीरे-धीरे बाल काले होने लगेंगे। साथ ही, हेयर फॉल की समस्या भी समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

नारियल तेल हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए?

आप नारियल तेल को रोजाना बालों में लगा सकते हैं। इससे आपके बालों का झड़ना कम होगा और बाल लंबे-घने बनेंगे।

बालों में नारियल का तेल कैसे लगाएं?

आप बालों में नारियल का तेल कई तरीकों से लगा सकते हैं। आप गुनगुने नारियल तेल से सिर की मालिश कर सकते हैं। इसके अलावा, आप नारियल तेल में करी पत्ता, आंवला, मेथी दाना और कलौंजी आदि मिलाकर लगा सकते हैं।

रोजाना बालों में नारियल का तेल लगाने से क्या होता है?

रोजाना बालों में नारियल का तेल लगाने से आपके बालों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है। साथ ही, बालों की ड्राईनेस को कम करता है और बालों को मुलायम-चमकदार बनाता है।

क्या नारियल तेल से बाल काले हो सकते हैं?

हां, नारियल का तेल बालों को काला करने में मददगार साबित हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जो बालों को स्वस्थ, काला, और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।