Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, निखर जाएगी त्वचा

Coconut Oil For Dark Spots: चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने में नारियल तेल बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, निखर जाएगी त्वचा

Written by priya mishra |Published : February 27, 2025 3:41 PM IST

How To Use Coconut Oil For Dark Spots: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आए। लेकिन प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण लोगों को कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई लोग अपने चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों से काफी परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में, आप चाहें तो चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए कुछ नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन्हीं उपायों में नारियल का तेल भी शामिल है। जी हां, नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स,  हेल्दी फैट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो चेहरे से मुहांसों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और झुर्रियों को हटाने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, यह त्वचा की रंगत सुधारने में भी मदद करता है। नियमित रूप से चेहरे पर नारियल तेल लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। तो आइए, जानते हैं नारियल के तेल से दाग-धब्बे कैसे हटाएं (Nariyal Ke Tel Se Daag Dhabbe Kaise Hataye)?

नारियल तेल और एलोवेरा

चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए आप  नारियल तेल और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा न सिर्फ त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि मुंहासों और दाग-धब्बों को दूर करने में भी मदद करता है। साथ ही, त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है। इस के लिए एक कटोरी में एक चम्मच नारियल तेल लें। इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 30 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।

नारियल तेल और हल्दी

अगर आप चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो नारियल तेल में हल्दी मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच नारियल तेल लें। इसमें चुटकी भर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे न सिर्फ दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा, बल्कि त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।

Also Read

More News

नारियल तेल और दही

चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों को साफ करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच नारियल का तेल लें। इसमें एक चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार नारियल तेल और दही का मिश्रण लगाने से चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, त्वचा मुलायम और चमकदार भी बनेगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।