घुटनों तक लंबे बालों के लिए नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, हफ्तेभर में दिखने लगेगा रिजल्ट

Coconut Oil For Hair Growth: बालों को तेजी से लंबा करने के लिए नारियल का तेल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : April 30, 2025 12:34 PM IST

Long Hair Remedies: हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसके बाल लंबे और घने हों। इसके लिए महिलाएं तरह-तरह के उपाय भी आजमाती हैं। लेकिन प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण बाल काफी कमजोर हो जाते हैं और तेजी से झड़ने लगते हैं। इसके कारण बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। ऐसे में, कुछ महिलाएं अपने बालों को लंबा करने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं बाल लंबे करने के लिए महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स भी करवाती हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वहीं, इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अपने बालों को नैचुरली लंबा करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में नारियल का तेल भी शामिल है। जी हां,  जी हां, बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए नारियल तेल बहुत फायदेमंद होता है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे बालों का झड़ना रोकने और बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलती है। अगर आप नारियल के तेल में कुछ चीजों को मिक्स करके लगाएंगे, तो इससे कुछ ही समय में आपके बाल लंबे और घने हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं बालों को लंबा करने के लिए किस तरह इस्तेमाल करें नारियल का तेल (Nariyal Tel Se Baal Lambe Kaise Kare)?

बालों को लंबा करने के लिए नारियल तेल में मिलाएं मेथी, करी पत्ता और प्याज

आवश्यक सामग्री

  • 1 कटोरी नारियल का तेल
  • 1 चम्मच मेथी दाना
  • 10-15 करी पत्ता
  • 1 कटा हुआ प्याज

विधि

सबसे पहले एक कढ़ाई में नारियल का तेल गर्म करें। अब इसमें मेथी दाना, करी पत्ता और प्याज डालकर अच्छी तरह उबाल लें। इस तेल के तब तक उबालें, जब तक तेल का रंग डार्क न हो जाए। जब तेल का रंग बदल जाए, तो इसे छानकर ठंडा करने के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप इस तेल को किसी बॉटल के स्टोर करके रख सकते हैं।

कैसे करें प्रयोग?

इस तेल को अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसे करीब 2 घंटे के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें। आप चाहें तो इसे रातभर भी बालों में लगाकर रख सकते हैं। इसके बाद किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से आपके बाल जल्दी लंबे और घने हो सकते हैं। साथ ही, बालों का झड़ना भी कम होगा।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source