
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : September 9, 2024 9:01 AM IST
Vitamin E Capsules Use On Face: विटामिन ई एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने से लेकर कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है। रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल लगाने से कई फायदे मिलते हैं। इससे मुंहासों, दाग-धब्बों, झुर्रियों और पिगमेंटेशन जैसी कई स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिल सकता है। यह त्वचा की रंगत को निखारता है और स्किन को नैचुरली ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको निखरी और चमकदार त्वचा मिल सकती है। त्वचा पर निखार लाने के लिए आप विटामिन ई कैप्सूल में कुछ चीजों को मिलाकर लगा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं त्वचा पर कैसे करें विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल (What To Mix With Vitamin E Capsule For Face)?
आप विटामिन ई कैप्सूल को एलोवेरा जेल के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल निकाल लें। अब इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। सप्ताह में 1-2 बार इसका इस्तेमाल करने से स्किन ग्लोइंग नजर आएगी।
आप चाहें तो विटामिन ई कैप्सूल को नींबू के रस के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से दाग-धब्बे कम होते हैं और चेहरा चमकदार नजर आता है। इसके लिए विटामिन ई कैप्सूल का तेल निकाल लें। इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।
Disclaimer: चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को कई फायदे मिल सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप पहली बार चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल लगाने जा रहे हैं, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना बिल्कुल भी न भूलें।