सफेद बालों को काला करने के लिए चाय पत्ती में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, बालों के लिए नेचुरल हेयर डाई का करेगा काम

White Hair Home Remedies: सफेद होते बालों को काला करने के लिए आप चाय पत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : August 13, 2025 10:29 AM IST

Home Remedies For White Hair: उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है। लेकिन आजकल काफी लोग समय से पहले सफेद होते बालों की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली, तनाव और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल। ऐसे में, अपने बालों को काला करने के लिए ज्यादातर लोग हेयर डाई, मेहंदी और हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अपने बालों को काला करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में चाय पत्ती भी शामिल है। जी हां, इसमें टैनिन नामक तत्व पाया जाता है, जो सफेद बालों को काला करने में भी प्रभावी होता है। इतना ही नहीं, चाय पत्ती का इस्तेमाल करने से आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी भी नजर आएंगे। तो आइए, जानते हैं चाय पत्ती से बाल काले कैसे करें?

सफेद बालों को काला करने के लिए चाय पत्ती में मिलाएं काला तिल और आंवला पाउडर

अपने सफेद होते बालों को काला बनाने के लिए आप चाय पत्ती में अजवाइन और आंवला पाउडर मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, आंवला में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो बालों को लंबा करने के साथ-साथ काला बनाने में मदद कर सकते हैं। वहीं, काला तिल भी बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने में असरदार होता है।

आवश्यक सामग्री

  • 2 चम्मच चाय पत्ती
  • 1 चम्मच काला तिल
  • 1 चम्मच आंवला पाउडर
  • 2 कप पानी

विधि

सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें। अब इसमें चाय पत्ती, काले तिल और आंवला पाउडर डालकर अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर ठंडा कर लें। अब आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस तरह करें इसका प्रयोग

इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों में अच्छे से लगाएं। इसे लगभग 1 घंटे तक बालों में लगा रहने दें। उसके बाद बालों को पानी से धो लें। सप्ताह में 2 से 3  बार इसका इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे बाल काले होने लगेंगे। साथ ही, बालों में चमक भी आएगी।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source