
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : October 9, 2024 7:31 PM IST
Home Remedies For White Hair: उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है। लेकिन आजकल काफी लोग कम उम्र में ही बालों के सफेद होने की समस्या से परेशान रहते हैं। अगर समय से पहले ही बाल सफेद हो जाएं, तो व्यक्ति उम्रदराज लगने लगता है। ऐसे में, अपने सफेद होते बालों को काला करने के लिए ज्यादातर लोग हेयर डाई, मेहंदी और कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अपने बालों को काला करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में प्याज का रस भी शामिल है। जी हां, प्याज का रस बालों की ग्रोथ के साथ-साथ उन्हें काला करने में भी प्रभावी होता है। अगर आप इसमें कुछ खास चीजों को मिक्स करके अपने बालों में लगाते हैं, तो इससे बालों को जड़ से काला करने में काफी मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं सफेद बालों को काला करने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल कैसे करें (How To Use Onion Juice For White Hair In Hindi) -
अपने सफेद होते बालों को काला बनाने के लिए आप प्याज के रस में मिलाएं नारियल तेल और करी पत्ता मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, प्याज के रस में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो बालों को सफेद होने से रोकते हैं। इसमें सल्फर होता है, जो बालों को झड़ने से रोकता है और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है। वहीं, नारियल तेल भी बालों को लंबा और घना बनाने के साथ-साथ काला करने में भी प्रभावी होता है। करी पत्ता में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को हटाने के साथ ही सफेद बालों की समस्या को दूर कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कैसे करें इसका प्रयोग -
सबसे पहले एक कटोरी में प्याज का रस और नारियल तेल बराबर मात्रा में मिलाएं। अब इसमें करी पत्ते का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प में अच्छे से लगाएं और करीब 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। 1-2 घंटे बाद किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। सप्ताह में कम से कम 2 बार इस मिश्रण को बालों में लगाने से धीरे-धीरे बाल काले होने लगेंगे। साथ ही, बालों की ग्रोथ अच्छी होगी।