Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Onion For Hair Fall: हेयर फॉल यानी बालों का झड़ना एक आम समस्या है, जिससे आजकल अधिकतर लोग परेशान हैं। बाल झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे गलत खानपान, खराब जीवनशैली, प्रदूषण और तनाव। अगर लंबे समय तक बाल झड़ते रहें, तो व्यक्ति गंजेपन का शिकार हो सकता है। हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लोग तरह-तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हीं उपायों में प्याज भी शामिल है। जी हां, प्याज के रस में सल्फर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत करता है और उन्हें टूटने से भी रोकता है। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं जो डैंड्रफ, सफेद बालों और स्कैल्प पर खुजली की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। नियमित रूप से प्याज के रस का इस्तेमाल करने से बाल लंबे, घने और मजबूत बनते हैं। अगर आप हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं, तो प्याज के रस में कुछ चीजों को मिलाकर लगा सकते हैं। इससे न सिर्फ बालों का झड़ना रुकेगा, बल्कि बाल दोगुनी तेजी से बढ़ेंगे। तो आइए, जानते हैं बालों को झड़ने से रोकने के लिए प्याज का रस लगाने के तरीके -
हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप प्याज के रस में नारियल तेल मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, नारियल तेल बालों की जड़ों को पोषण देने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने में मदद करते हैं। इससे बालों का झड़ना कम होता है और उनके विकास को बढ़ावा मिलता है। इसके लिए एक प्याज को छीलकर उसका रस निकाल लें। फिर इसमें 1-2 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर स्कैल्प और बालों की जड़ों में लगाएं। इसे 30-45 मिनट तक लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2-3 बार इस मिश्रण का उपयोग करें।
प्याज के रस में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना रोका जा सकता है। दरअसल, एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। यह स्कैल्प को हाइड्रेटेड रखता है, बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान करता है और डैमेज बालों की मरम्मत करने में भी मदद करता है। इसके लिए दो चम्मच एलोवेरा जेल में 3-4 चम्मच प्याज का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाएं। इसे 30-60 मिनट तक छोड़ दें और फिर किसी माइल्ड शैम्पू से धो लें। सप्ताह में 2 बार इसका प्रयोग करने से बालों का झड़ना कम हो जाएगा।