Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कमर तक लंबी चोटी के लिए मेथी दाना में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, 1 हफ्ते में दिखेगा असर

Long Hair Home Remedies: बालों को लंबा करने के लिए मेथी दाना काफी प्रभावी साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

कमर तक लंबी चोटी के लिए मेथी दाना में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, 1 हफ्ते में दिखेगा असर

Written by priya mishra |Updated : October 14, 2024 1:28 PM IST

How to Get Long Hair: हर महिला की चाहत होती है कि उसके बाल लंबे और घने हों। लेकिन प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली, और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं और काफी ज्यादा झड़ने लगते हैं। लगातार हेयर फॉल की वजह से बालों की ग्रोथ रुक जाती है। ऐसे में, बालों को लंबा करने के लिए महिलाएं तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं और महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स भी करवाती हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वहीं, इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, बालों को लंबा करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकती हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में मेथी दाना भी शामिल है। जी हां, मेथी दाना में प्रोटीन, पोटैशियम, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को पोषण प्रदान करते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं। इसे बालों में लगाने से समय से पहले बालों का सफेद होना, बालों का झड़ना और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है। अगर आप मेथी दाना में कुछ खास चीजों को मिलाकर लगाएंगे,  तो इससे कुछ ही दिनों में आपके बाल लंबे और घने हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं लंबे बालों के लिए कैसे करें मेथी दाना का इस्तेमाल

लंबे बालों के लिए मेथी दाना के साथ मिलाएं करी पत्ता और सरसों का तेल (Mix Fenugreek Seeds With Curry Leaves And Mustard Oil For Hair Growth)

आवश्यक सामग्री

  • 1 चम्मच मेथी दाना
  • 1 कटोरी सरसों का तेल
  • मुट्ठी भर करी पत्ता

विधि

सबसे पहले एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें। अब इसमें मेथी दाना और कढ़ी पत्ता डालकर अच्छी तरह उबाल लें। इस तेल के तब तक पकाएं, जब तक तेल का रंग काला न हो जाए। जब तेल का रंग बदल जाए, तो इसे छानकर ठंडा करने के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप इस तेल को किसी बॉटल के स्टोर करके रख सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कैसे करें प्रयोग?

सबसे पहले अपने बालों में अच्छी तरह कंघी कर लें। इसके बाद इस तेल को अपने स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसे कम से कम 1 घंटे या रात भर के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें। इसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करने से आपके बाल जल्दी लंबे और घने हो सकते हैं।