
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : September 13, 2024 5:02 PM IST
Coffee For Pigmentation: चाहे महिला हो या पुरुष, हर किसी की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा बेदाग और ग्लोइंग नजर आए। लेकिन अगर चेहरे पर झाइयां हो जाए, तो यह सपना अधूरा ही रह जाता है। चेहरे पर झाइयां आपकी खूबसूरती को कम कर सकती हैं। इसकी वजह से चेहरे पर जगह-जगह धब्बे नजर आने लगते हैं और स्किन डार्क नजर आती है। ऐसे में कई लोग अपने चेहरे की जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग पार्लर जाकर महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंटस भी करवाते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में, कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप इन जिद्दी झाइयों से छुटकारा पा सकते हैं। इन्हीं घरेलू उपायों से एक है कॉफी। जी हां, कॉफी त्वचा को एक्सफोलिएट करती है और दाग-धब्बों को हटाने में भी मदद करती है। यह झाइयों को हटाने के साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी कारगर साबित हो सकती है। तो आइए, जानते हैं झाइयों को हटाने के लिए कैसे करें कॉफी का इस्तेमाल?
चेहरे से जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए आप कॉफी और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, शहद में हाइड्रोजन पेरोक्साइड होता है, जो झाइयों को हल्का कर सकता है। साथ ही, यह त्वचा को ग्लोइंग और मुलायम बनाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद में एक चम्मच कॉफी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 10 मिनट बाद पानी से साफ कर लें। हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे झाइयां कम होने लगेंगी।
कॉफी और एलोवेरा जेल से भी झाइयों को हटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो दाग-धब्बे और झाइयों को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इससे चेहरे की रंगत में भी सुधार होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें आधा चम्मच कॉफी पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद ताजे पानी से मुंह को धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।