Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
White Hair Home Remedies: उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना सामान्य बात है। लेकिन आजकल काफी लोग समय से पहले सफेद होते बालों की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बाल सफेद हो सकते हैं। अपने सफेद होते बालों को काला करने के लिए ज्यादातर लोग हेयर डाई, मेहंदी और कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अपने बालों को काला करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में नारियल का तेल भी शामिल है। जी हां, नारियल का तेल बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ काला करने में भी प्रभावी होता है। तो आइए, जानते हैं सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे करें (How To Use Coconut Oil for White Hair In Hindi) -
अपने सफेद होते बालों को काला बनाने के लिए आप नारियल तेल और आंवला और कलौंजी मिलाकर लगा सकते हैं। नारियल तेल स्कैल्प को नरिश करता है। साथ ही, बालों को लंबा और काला करने में भी मददगार होता है। आंवला में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है, जो बालों को जड़ से मजबूत और काला बनाने में मदद कर सकता है। साथ ही, डैंड्रफ और इची स्कैल्प की समस्या को दूर करने में भी प्रभावी होता है। वहीं, कलौंजी के बीज में फैटी एसिड, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को हटाने के साथ ही सफेद बालों की समस्या को दूर कर सकता है। आइए, जानते हैं कैसे करें इसका प्रयोग -
इस तेल को अपने स्कैल्प और बालों में अच्छे से लगाएं और करीब 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रातभर बालों में लगा रहने दें। सुबह किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। सप्ताह में कम से कम 2 बार इस तेल को लगाने से धीरे-धीरे बाल काले होने लगेंगे। साथ ही, हेयर फॉल की समस्या भी समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।