Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Home Remedies For White Hair: उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है। लेकिन आजकल कई लोगों के कम उम्र में ही बाल सफेद हो रहे हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली, तनाव और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल। ऐसे में, अपने सफेद बालों को काला करने के लिए ज्यादातर लोग हेयर डाई, मेहंदी और कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अपने बालों को काला करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन्हीं उपायों में नारियल का तेल भी शामिल है। जी हां, नारियल का तेल बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ काला करने में भी प्रभावी होता है। है। अगर आप इसमें कुछ खास चीजों को मिक्स करके बालों में लगाते हैं, तो इससे बालों को जड़ से काला करने में काफी मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं सफेद बालों को काला करने के लिए कैसे करें नारियल तेल का इस्तेमाल (How To Use Coconut Oil for White Hair In Hindi) –
अपने सफेद होते बालों को काला बनाने के लिए आप नारियल तेल में आंवला और करी पत्ता मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, आंवले में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने और बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने में मदद करते है। वहीं, करी पत्ता में प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने में मदद करते हैं। साथ ही, यह बालों को नैचुरली काला करने के साथ-साथ चमकदार भी बनाता है। आइए, जानते हैं कैसे करें इसका प्रयोग -
सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाई या पैन में नारियल के तेल को गर्म कर लें। जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें आंवला पाउडर और करी पत्ता डालें और करीब 10-15 मिनट तक पकाएं। जब तेल का रंग डार्क हो जाए, तो गैस बंद कर दें। इसके बाद तेल को ठंडा करके छान लें। फिर आप इसे किसी कांच की बॉटल में स्टोर करके रख सकते हैं।
इस तेल को अपने स्कैल्प और बालों में अच्छे से लगाएं और करीब 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसे बालों में कम से कम 2 घंटे या रात भर लगा रहने दें। सुबह किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। सप्ताह में कम से कम 2 बार इस मिश्रण को बालों में लगाने से धीरे-धीरे बाल काले होने लगेंगे। साथ ही, बालों की ग्रोथ अच्छी होगी।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।