Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Safed balon ko Kala kaise karein : सफेद होते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए हम कई तरह के तेल और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का प्रयोग करते हैं, लेकिन इन प्रोडक्ट्स से बेहतर रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में कई बार बालों को नुकसान पहुंचने का भी खतरा रहता है। इसलिए सफेद बालों की परेशानी को कम करने के लिए नैचुरल उपायों का सहारा लेना ही बेस्ट माना जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके सफेद बाल कुछ ही दिनों में काले और घने हो, तो इसके लिए आप कुछ नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बताएंगे।
नारियल तेल हमारे बालों के लिए सबसे अधिक प्रभावी माना जाता है। इस तेल से बालों को गहराई से पोषण मिलता है। साथ ही इससे बालों की नमी बरकरार रहती है। अगर आप नियमित रूप से नारियल तेल को लगाते हैं, तो इससे कई तरह की परेशानी कम होती है। इसके साथ आप कुछ चीजों को मिक्स करके लगा सकते हैं, इससे बालों को दोगुना फायदा पहुंच सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
सफेद होते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए मेथी का दाना काफी ज्यादा प्रभावी होता है। यह आपके झड़ते बालों की समस्याओं को दूर कर सकता है। इससे बालों को जड़ों से मजबूती मिलती है। साथ ही इसमें मौजूद गुण बालों को काला कर सकता है।
कैसे करें प्रयोग?
मेथी के बीजों को अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद करीब 3 से 4 चम्मच नारियल के तेल में 1 चम्मच मेथी के पाउडर को डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसे ठंडा करके सप्ताह में कम से कम 2 बार बालों में लगाएं। इससे सफेद बालों की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
नारियल तेल और करी पत्ता
सफेद बालों की समस्याओं को कम करने के लिए नारियल तेल काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। इसमें आप करी पत्ता डालकर बालों में एप्लाई करते हैं, तो इससे आपके बालों को दोगुना फायदा पहुंच सकता है।
इसे बालों में लगाने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी नारियल का तेल लें, इसमें मुट्ठीभर करी पत्ता डालकर इसे अच्छी तरह से गर्म करें। जब तेल अपना रंग बदल दे, तो इसे ठंडा करके बालों में लगाएं। इससे आपके बालों को काला करने में मदद मिल सकती है। ध्यान रखें कि इस तेल को रात में सोने से पहले लगाएं और सुबह अपने बालों को धोएं। इससे अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
सफेद होते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए नारियल तेल काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके बाल काफी सफेद हो रहे हैं, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।