
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : April 11, 2025 10:53 AM IST
Long Hair Remedies: हर महिला की चाहत होती है कि उसके बाल लंबे और घने हों। कुछ महिलाएं अपने बालों को लंबा करने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं बाल लंबे करने के लिए महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स भी करवाती हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वहीं, इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अपने बालों को नेचुरली लंबा करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले हैं। इन्हीं घरेलू उपायों में नारियल का तेल भी शामिल है। जी हां, नारियल का तेल बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों को पोषण और नमी प्रदान करता है। साथ ही, बालों को झड़ने से रोकने में भी मदद करता है। अगर आप नारियल के तेल में कुछ चीजों को मिक्स करके लगाएंगे, तो इससे आपके बाल जल्दी लंबे और घने हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं बालों को लंबा करने के लिए कैसे करें नारियल के तेल का इस्तेमाल?
सबसे पहले एक कढ़ाई में नारियल के तेल को गर्म करें। अब इसमें आंवला पाउडर और गुड़हल के फूल डालकर अच्छी तरह उबाल लें। इस तेल के तब तक उबालें, जब तक तेल का रंग डार्क न हो जाए। जब तेल का रंग बदल जाए, तो इसे छानकर ठंडा करने के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप इस तेल को किसी बॉटल के स्टोर करके रख सकते हैं।
इस तेल को लगाने के लिए सबसे पहले अपने बालों में अच्छी तरह कंघी कर लें। इसके बाद इस तेल को अपने स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रात भर या कम से कम 2 घंटे तक बालों में लगा रहने दें। उसके बाद किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इस तेल को लगाने से आपके बाल जल्दी लंबे-घने हो सकते हैं। साथ ही, हेयर फॉल की समस्या भी समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।