Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Home Remedies For Hair Growth: लंबे बालों की चाहत भला किस महिला को नहीं होती है। लंबे, घने और मजबूत बाल अक्सर खूबसूरती से जोड़कर देखे जाते हैं। बालों को लंबा करने के लिए महिलाएं अक्सर तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वहीं, बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स होने के कारण कई बार इनका साइड-इफेक्ट भी देखने को मिलता है। ऐसे में, बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इन्हीं उपायों में नारियल का तेल भी शामिल है। जी हां, नारियल का तेल यानी कोकोनट ऑयल बालों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। यह आपके बालों के हेल्दी रखने के साथ-साथ आपकी स्कैल्प को भी हेल्दी बनाने में काफी मदद करता है। वहीं, अगर आप नारियल के तेल में दूध और केला मिक्स करके बालों में लगाते हैं, तो इससे आपके बालों की ग्रोथ काफी तेजी से हो सकती है। आइए, जानते हैं बालों को लंबा करने के लिए नारियल तेल का हेयर मास्क कैसे बनाएं (Coconut Oil Hair Mask For Long Hair) -
इस हेयर मास्क को अपने बालों में अच्छी तरह अप्लाई करें। इसे करीब 1 घंटे के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें। उसके बाद किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से आपके बाल जल्दी लंबे और घने हो सकते हैं।
नारियल तेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होता है, जो बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो बालों की जड़ से सफाई करते हैं। यह स्कैल्प से हानिकारक बैक्टीरिया, गंदगी और डैंड्रफ का सफाया करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण भी पाए जाते हैं, जो हमारे बालों को पोषण देने का काम करते हैं, जिससे बाल मजबूत और घने होते हैं। वहीं, केले में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो बालों की प्रोटेक्शन का काम करते हैं। साथ ही, बालों को चमकदार और मुलायम बनाता है। अगर दूध की बात करें तो यह भी हमारी स्कैल्प को हेल्दी बनाने का काम करता है, जिससे हमारे बालों को भरपूर मात्रा में पोषण मिलता है।
Disclaimer: बालों को लंबा करने के लिए आप नारियल तेल, दूध और केले से बने इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको इनमें से किसी भी सामग्री से किसी तरह की एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल न करें।