
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : June 12, 2025 5:27 PM IST
Home Remedies For White Hair: उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है। लेकिन आजकल कई लोगों के कम उम्र में ही बाल सफेद हो रहे हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली, तनाव और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल। ऐसे में, अपने सफेद बालों को काला करने के लिए ज्यादातर लोग हेयर डाई, मेहंदी और कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अपने बालों को नेचुरली काला करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन्हीं उपायों में एलोवेरा भी शामिल है। जी हां, एलोवेरा बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ काला करने में भी प्रभावी होता है। यह बालों को नमी और पोषण प्रदान करता है। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो बालों को मुलायम और चमकदार बनने में मदद करते हैं। साथ ही, यह बालों को के टेक्सचर को सुधारने में भी मददगार होता है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं सफेद बालों को काला करने के लिए कैसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल (Aloe Vera Se Baal Kale Kaise Kare) –
अपने सफेद होते बालों को काला बनाने के लिए आप एलोवेरा में नारियल तेल और मेहंदी मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, नारियल का तेल बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ काला करने में भी प्रभावी होता है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे बालों की ग्रोथ के साथ-साथ बालों को सफेद होने से रोकने में मदद मिलती है। वहीं, मेहंदी बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने में भी प्रभावी होती है। साथ ही, यह बालों को मुलायम और चमकदार भी बनाती है। आइए, जानते हैं कैसे करें इसका प्रयोग -
1 कप एलोवेरा जेल
2 चम्मच नारियल का तेल
2 चम्मच मेहंदी
सबसे पहले एक बाउल में एलोवेरा जेल लें। अब इसमें नारियल तेल और मेहंदी डालकर अच्छी तरह अच्छी तरह मिक्स कर लें। आप चाहें तो इसमें एक चम्मच नींबू का रस भी मिला सकते हैं। उसके बाद आप इस पेस्ट को करीब 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
इस तैयार पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इसे करीब 30-40 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद किसी माइल्ड शैम्पू की मदद से बालों को धो लें। सप्ताह में 2-3 बार इस मिश्रण को बालों में लगाने से धीरे-धीरे बाल काले होने लगेंगे। साथ ही, बालों की ग्रोथ अच्छी होगी।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।