चेहरे पर एलोवेरा जेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, हफ्तेभर में गायब हो जाएंगी झुर्रियां

Aloe Vera For Wrinkles: चेहरे से झुर्रियां और फाइन लाइंस हटाने के लिए के लिए एलोवेरा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : September 18, 2024 3:35 PM IST

Aloe Vera For Wrinkles: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस नजर आना सामान्य बात है। लेकिन अगर समय से पहले चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगें, तो यह एक चिंता का विषय बन जाता है। आमतौर पर, गलत खानपान खराब जीवनशैली और तनाव के कारण चेहरे पर उम्र से पहले ही झुर्रियां दिखने लगते हैं। इसकी वजह से चेहरा बूढ़ा और बेजान नजर आने लगता है। ऐसे में, कई लोग झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। वहीं, इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इन्हीं घरेलू उपाय में एलोवेरा भी शामिल है। जी हां, एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के साथ ही स्किन पर कसाव बनाए रखने में भी मदद करते हैं। यह त्वचा में कोलेजन की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है, जिससे झुर्रियों और फाइन लाइंस की समस्या दूर हो सकती है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा में निखार बढ़ता है। तो आइए, जानते हैं झुर्रियों को हटाने के लिए कैसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल (How To Use Aloe Vera For Wrinkles In Hindi)?

एलोवेरा और शहद

चेहरे से झुर्रियां हटाने के लिए आप एलोवेरा और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इन दोनों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में होते हैं, जो झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, त्वचा को कोमल और मुलायम भी बनाते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद पानी से मुंह धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

एलोवेरा और जायफल

झुर्रियों की परेशानी को दूर करने के लिए एलोवेरा और जायफल का प्रयोग किया जा सकता है। यह कॉन्बिनेशन डेड स्किन को साफ कर दाग-धब्बों और झुर्रियों को हटाने में मदद करता है। इसके लिए जायफल को पीसकर रख लें। अब इसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल और आधा चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से झुर्रियां कम होने लगेंगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source