Glowing Skin Remedies: सुबह नहाने से पहले चेहरे पर मलें ये सफेद चीज, मिलेगी परियों सी निखरी ग्लोइंग स्किन

त्वचा संबंधी कई समस्याओं से बचने के लिए आप चेहरे पर इस तरीके से दूध लगाएं, कुछ ही दिनों में स्किन बनेगी पहले से हेल्दी।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 13, 2023 9:34 PM IST

How to use raw milk for glowing skin: हेल्दी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए भले ही आप कितनी मेहनत कर लें लेकिन, सर्दियों के मौसम में स्किन को होनेवाले डैमेज की वजह से चेहरे का ग्लो खत्म हो जाता है और स्किन डल नजर आने लगती है। वहीं, स्किन पर इस्तेमाल किए जाने वाले प्रॉडक्ट्स की वजह से भी स्किन का टेक्स्चर खराब होता है और कई तरह की ब्यूटी प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। त्वचा संबंधी इन समस्याओं से बचने के लिए आप चेहरे पर दूध लगा सकते हैं।

कच्चा दूध चेहरे पर मलने से स्किन की डीप क्लिजिंग (deep cleansing of skin) होती है। दूध में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड (lactic acid) स्किन पोर्स में छुपे सीबम, बैक्टेरिया और गंदगी को साफ कर सकता है। इसी तरह दूध एक जेंटल एक्सफोलिएटर की तरह स्किन को क्लीन भी करता है यह डेड स्किन सेल्स (dead skin cells) की परत को हटाता है जिससे स्किन अधिक क्लीन और निखरी हुई दिखायी देती है। आइए जानें स्किन पर दूध का प्रयोग कैसे करना चाहिए।

सुबह चेहरे पर इस तरह लगाएंगे दूध तो ग्लो करेगी स्किन (Way to use raw milk on skin)

सुबह नहाने से पहले चेहरे पर कच्चे दूध से मसाज करने से आपकी स्किन पर नया ग्लो आ सकता है। सुबह चेहरे को सादे पानी से साफ करें और उसके बाद इस तरह से कच्चे दूध से चेहरे की सफाई करें-

  • किसी कटोरी में 2-3 चम्मच कच्चा दूध (Raw milk) लें और फिर उसमें चम्मचभर गुलाब जल (Rose Water) मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण में थोड़ी-सी रूई डुबोएं और उस रूई की मदद से चेहरे पर दूध लगाएं। 5 मिनट तक चेहरे की मसाज करें।
  • 10 मिनट तक इसे चेहरे पर लगे रहने दें फिर चेहरा सादे पानी से धो लें। अगर आपकी स्किन पर चिपचिपापन (sticky skin) अधिक महसूस हो तो आप हल्के गुनगुने पानी (lukewarm water) से चेहरा साफ करें।

स्किन पर गुलाब जल-दूध लगाने से स्किन में दिखेंगे ये फर्क (Benefits of applying Raw milk and rose water on skin)

  • गुलाब जल एक नेचुरल स्किन टोनर (Natural skin toner) है जो डल स्किन को खिली-खिली दिखाता है।
  • दूध में एंटी-एजिंग गुण (anti-ageing properties) होते हैं जो स्किन को टाइट बनाते हैं और उसे अधिक समय तक यंग दिखाते हैं।
  • लैक्टिक एसिड जो दूध में पाया जाता है, एक एंटी-बैक्टेरियल एजेंट की तरह भी काम करता है। यह एक्ने और पिम्पल्स की समस्याको कम करता है। (natural remedies for acne/pimple)

हल्दी के साथ दूध ऐसे करें चेहरे पर अप्लाई

कच्चे दूध में 2 चुटकी अंबा हल्दी पाउडर मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन पर निखार आता है।

टमाटर के साथ

टमाटर स्किन एक्सफॉलिएट करता है और दूध स्किन में छुपे बैक्टेरिया को साफ करता है। टमाटर के रस और कच्चे दूध को बराबर मात्रा में मिलाएं और इससे चेहरे की सफाई करें। इससे चेहरा दमक उठेगा।

हनी के साथ कच्चा दूध

शहद स्किन को मॉइस्चराइज करता है। थोड़े-से दूध में शहद की कुछ बूंदें मिलाएं और इसे अच्छी तरह मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। (applying honey with raw milk on face)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.