Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

तेजी से झड़ रहे हैं बाल तो सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, हफ्तेभर में कम हो जाएगा हेयर फॉल

Home Remedies To Stop Hair Fall: बालों को झड़ना रोकने के लिए सरसों का तेल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

तेजी से झड़ रहे हैं बाल तो सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, हफ्तेभर में कम हो जाएगा हेयर फॉल

Written by priya mishra |Updated : December 20, 2024 4:01 PM IST

Hair Fall Home Remedy: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसके बाद लंबे और घने हों। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण बालों के झड़ने की समस्या आम हो गई है। आज के समय में लड़कियां ही नहीं, बल्कि लड़के भी हेयर फॉल की समस्या से परेशान रहते हैं। हेयर फॉल को कम करने के लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। वहीं, मार्केट में मौजूद ज्यादातर प्रॉडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो आपके बालों को और ज्यादा खराब कर सकते हैं। ऐसे में, बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन्हीं घरेलू में सरसों का तेल भी शामिल हैं। जी हां, सरसों का तेल बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और उन्हें टूटने से भी रोकता है। इसके नियमित इस्तेमाल से हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, बालों की ग्रोथ भी अच्छी हो सकती है। तो आइए, जानते हैं बालों को झड़ने से रोकने के लिए  सरसों के तेल का इस्तेमाल कैसे करें (How To Use Mustard Oil To Stop Hair Fall In Hindi)?

हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए सरसों के तेल में मिक्स करें प्याज और लौंग

बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप सरसों के तेल में प्याज और लौंग को मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, प्याज में सल्फर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं और उन्हें झड़ने से भी रोकते हैं। वहीं, लौंग में विटामिन्स, आयरन, कैल्शियम, बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद हैं, जो बालों का झड़ना, समय से पहले बालों का सफेद होना और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। इस मिश्रण के इस्तेमाल से बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो सकता है।

आवश्यक सामग्री

  • 1 कप सरसों का तेल
  • 1 कटा हुआ प्याज
  • 10-12 लौंग

विधि

सबसे पहले एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें। इसमें लौंग और प्याज डालकर अच्छी तरह उबाल लें। इसे तब तक उबालें, जब तक तेल का रंग डार्क न हो जाएं। फिर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप इस तेल को किसी बॉटल में स्टोर करके रख सकते हैं।

Also Read

More News

बालों में कैसे लगाएं तेल?

सबसे पहले अपने बालों को दो भागों में बांट लें और अच्छी तरह कंघी कर लें। इसके बाद इस तेल को अपने स्कैल्प पर लगाएं और कुछ देर तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसे कम से कम 1 घंटे या रात भर के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें। उसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इसका प्रयोग करने से बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो सकता है। साथ ही, बाल जल्दी लंबे और घने भी हो सकते है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।