नारियल के तेल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 1 चीज, पिम्पल्स की समस्या से मिलेगा आराम

चेहरे पर पिम्पल्स और एक्ने मार्क्स की समस्या से राहत दिलाने में नारियल का तेल काफी कारगर है। यहां पढ़ें नारियल तेल के इस्तेमाल के तरीके।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 22, 2025 7:51 PM IST

Coconut Oil For Acne/Pimples Marks: एक्ने और पिम्पल्स की समस्या से चेहरे की पूरी खूबसूरती दब जाती है। पिम्पल्स ठीक हो जाने के बाद चेहरे पर उनके दाग रह जाते हैं जिससे चेहरा डल दिखायी देता है। एक्ने और पिम्पल्स के मार्क्स चेहरे से जल्दी साफ नहीं होते इसीलिए लोगों के लिए ये परेशानी का सबब बन सकते हैं। पिम्पल्स और एक्ने के साथ एक समस्या यह भी है कि एक बार ठीक होने के बाद ये दोबारा चेहरे पर दिखायी दे सकते हैं। इसी वजह से पिम्पल्स को रोकने के लिए सही स्किन केयर रूटीन की जरूरत पड़ती है। कुछ लोगों की स्किन पर पिम्पल्स बहुत जल्दी-जल्दी आते हैं ऐसे में उन्हें इस समस्या का कारण पता करने के लिए डर्मटॉलजिस्ट की सलाह भी लेनी चाहिए।

मुहांसों की समस्या से अगर आप भी जूझ रहे हैं और लम्बे समय से इसका कोई घरेलू इलाज (Pimples ka gharelu ilaaj) तलाश रहे हैं तो आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसा कि पिम्पल्स के कई कारण होते हैं। ड्राई स्किन और बैक्टेरिया जैसे कारणों से जब बार-बार पिम्पल्स हों तो ऐसे में आप नारियल का तेल चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। नारियल तेल बैक्टेरिया को खत्म करत है और इससे पिम्पल्स होने का रिस्क भी कम हो जाता है। आइए जानते हैं इस घरेलू नुस्खे के इस्तेमाल का तरीका।

मुहांसे कम करने के लिए नारियल तेल के इस्तेमाल के तरीके क्या हैं? (Coconut Oil For Treating Pimples And Acne)

बता दें कि नारियल का तेल विटामिन के (Vitamin K) और विटामिन ए (Vitamin A) से भरपूर होता है। इसके साथ ही नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) भी पाए जाते हैं। ये तत्व स्किन की हेल्थ बूस्ट करने में मदद करते हैं। साथ ही पिम्पल्स को ठीक भी करते हैं। नारियल तेल के नियमित इस्तेमाल से स्किन पर दिखने वाले डार्क स्पॉट्स भी कम होते हैं और स्किन पर निखार भी आता है।

स्किन पर नारियल तेल इस्तेमाल करें ऐसे

  • रात में मेकअप साफ करें (remove makeup before sleeping) और उसके बाद चेहरे को क्लिंजिंग मिल्क (cleansing milk) से चेहरा साफ कर लें।
  • फिर, थोड़ा-सा वर्जिन कोकोनट ऑयल (Virgin Coconut Oil) लें और चेहरे पर जहां भी एक्ने या पिम्पल्स या उनके दाग हों वहां नारियल का तेल लगाएं।
  • उंगलियों के पोर्स से आप स्किन की हल्के-हल्के मसाज भी कर सकते हैं।

नारियल तेल और नींबू का रस  (Apply coconut oil with lemon juice to treat pimples)

  • एक चम्मच नारियल के तेल में 3-4 बूंदें नींबू का रस (Lemon Juice) मिलाएं।
  • इस मिश्रण को पिम्पल्स और उनके दाग-धब्बों पर लगाएं।
  • कुछ घंटों बाद चेहरा पानी से साफ कर लें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।