चेहरे की झुर्रियां रोकने के लिए ग्लिसरीन के साथ मिक्स करके लगाएं ये सफेद चीज, चेहरा दिखेगा हमेशा यंग

Jhurriyan rokne ke upay: स्किन को लम्बे समय तक यंग और रिंकल फ्री रखने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए, पढ़ें सही तरीका।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 23, 2025 6:12 PM IST

How to prevent wrinkles by using glycerin: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए जिन चीजों को सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है उनमें ग्लिसरीन भी एक है। ग्लिसरीन स्किन के लिए एक बहुत ही फायदेमंद इंग्रीडिएंट है जिसे हर मौसम में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, अगर आपने अभी तक ग्लिसरीन का इस्तेमाल नहीं किया या ग्लिसरीन लगाने से आप डर रहे हैं तो हम आपकी मदद के लिए कुछ खास जानकारियां यहां लिख रहे हैं।

ग्लिसरीन एक अच्छा स्किन मॉइस्चराइजर है। सर्दियों के मौसम में जब स्किन से जुड़ी अलग-अलग प्रॉब्लम्स बढ़ जाती हैं तब ग्लिसरीन जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्लिसरीन अप्लाई करने से चेहरे की स्किन पर निखार आता है और स्किन सॉफ्ट भी बनती है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ स्किन पर झुर्रियां, फाइन लाइंस और डार्क स्पॉट्स दिखायी देने लगते हैं। इन एजिंग साइन से आराम के लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

झुर्रियों से बचने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए? How to use glycerin for younger skin)

ग्लिसरीन के साथ फिटकरी (Glycerin with fitkari for skin) मिक्स करके चेहरे पर लगाने से रिंकल्स की समस्या से राहत पानेमें मदद हो सकती है। दरअसल, फिटकरी में ऐसे गुण होते हैं जो स्किन को टाइट बनाते हैं और झुर्रियों को रोकने में मदद करते हैं। इसके अलावा ग्लिसरीन एक नेचुरल स्किन टोनर (Glycerin in a natural skin toner) जैसे प्रभाव डालता है। यह स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग इफेक्ट देता है।

यंग स्किन के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने का तरीका?

  • एक कप पानी किसी पैन में उबालें और इस पानी में थोड़ी-सी ग्लिसरीन डाल दें।
  • अगर स्किन पर पिम्पल्स की समस्या है तो आप पुदीना (Mint leaves) या तुलसी के पत्ते (Tulsi leaves) भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इस पानी को थोड़ी देर ठंडा होने दें और उसके बाद इसमें ग्लिसरीन की कुछ बूंदें मिला दें।
  • अब इस मिश्रण को किसी स्प्रे बोतल में भर देना चाहिए।
  • जब भी चेहरा साफ करे तब स्किन पर ग्लिसरीन वाले इस पानी से चेहरे की मसाज करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।