Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नारियल तेल में मिक्स करके चेहरे पर लगाएं ये 1 चिपचिपी चीज, सर्दियों में भूलकर भी नहीं होगी ड्राई स्किन की प्रॉब्लम

Dry skin ke liye gharelu upay: क्या सर्दियां आते ही आपकी स्किन बहुत अधिक ड्राई नजर आने लगती है और आपको स्किन पर इरिटेशन होने लगती है तो आप नारियल का तेल इन तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं।

नारियल तेल में मिक्स करके चेहरे पर लगाएं ये 1 चिपचिपी चीज, सर्दियों में भूलकर भी नहीं होगी ड्राई स्किन की प्रॉब्लम

Written by Sadhna Tiwari |Updated : November 5, 2024 6:01 PM IST

Dry Skin Treatment In Winter: सर्दियां आते ही हवा में नमी कम होने लगती है और इससे स्किन पर भी असर पड़ता है। ठंड के मौसम में स्किन अधिक ड्राई महसूस होती है। इसीलिए, स्किन पर रूखापन, खुजली, इरिटेशन और लाल रंग के पैचेस जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। सर्दियों में स्किन को ड्राइनेस से बचाने और उसे हेल्दी रखने के लिए आपको अपनी स्किन का खास ख्याल रखना चाहिए। स्किन पर केमिकल वाले साबुन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए और स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। इन सबके साथ-साथ नेचुरल इंग्रीडिएंट्स की मदद से भी आप स्किन को सॉफ्ट और नम रख सकते हैं। विशेषकर नारियल तेल का इस्तेमाल सर्दियों में स्किन को हेल्दी रखने में बहुत कारगर साबित होता है। यहां पढ़ें नारियल तेल से तैयार कुछ नुस्खे जो ठंड के मौसम में आपकी स्किन को ड्राई होने से बचाते हैं।

स्किन के लिए कितना फायदेमंद है नारियल का तेल (Benefits of coconut oil for skin)

नारियल का तेल फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर एक इसेंशियल ऑयल है। स्किन केयर इंडस्ट्री में कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में भी नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि, यह स्किन पर लाइट और कम चिपचिपा होता है। साथ ही आपकी स्किन नारियल तेल को आसानी से सोख लेती है, जिससे नारियल तेल के तत्वों का लाभ आपकी स्किन को मिल पाता है। नारियल का तेल स्किन पर लगाने से ये प्रभाव दिखायी देते हैं-

नारियल का तेल स्किन को लम्बे समय तक मॉस्चराइज्ड रखता है।

Also Read

More News

स्किन पर नारियल का तेलअप्लाई करने से डार्क स्पॉट्स कम होता है।

नारियल के तेल में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पायी जाती हैं। ये गुण स्किन पर दिखने वाली सूजन, एक्ने और पिंपल्स को कम करते हैं।

नारियल तेल अप्लाई करने से स्किन पर होनेवाली इरिटेशन और एक्जिमा जैसी समस्याएं कम होती हैं।

यूवी रेज डैमेज से स्किन को सुरक्षित रखने में नारियल तेल कारगर है।

झुर्रियां रोकने के लिएआप नारियल तेल से स्किन की माालिश कर सकते हैं।

सर्दियों में ड्राई स्किन से बचने के लिए घरेलू नुस्खे (Home remedies to treat dry skin in winters)

नारियल तेल और ग्लिसरीन से बनाए नरिशिंग क्रीम (Coconut oil with Glycerin)

स्किन पर नारियल का तेल और ग्लिसरीन (Glycerin with coconut oil) मिलाकर लगाने से आपकी ड्राई स्किन की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या को कम करने के लिए नारियल के तेल में थोड़ा-सा ग्लिसरीन लगाने से स्किन को ना केवल नमी मिलती है बल्कि स्किन सर्दियों के कठोर मौसम का सामना करने में भी सक्षम बनती है।

ऐसे करें इस्तेमाल

2 चम्मच नारियल के तेल में आधा चम्मच ग्लिसरीन जेल मिलाएं।

इन दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके एक कांच की कटोरी या जार में रख दें।

रात में सोने से पहले अपना चेहरा साफ करें और मेकअप को अच्छी तरह क्लीन करें।

अब ग्लिसरीन और नारियल के तेल का मिश्रण स्किन पर लगाएं। चेहरे पर इस मिश्रण को चेहरे पर लगा रहने दें।

एलो वेरा जेल के साथ लगाएं नारियल तेल (Aloe vera with coconut oil)

एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच एलो वेरा जेल मिक्स करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इसे स्किन पर लगाएं और एक घंटे बाद चेहरा गुनगुने पानी से साफ करें।