
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : February 10, 2025 12:26 PM IST
Home Remedies For White Hair: उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना आम बात है। लेकिन आजकल काफी लोग समय से पहले सफेद होते बालों की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली, तनाव और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल। ऐसे में, अपने सफेद बालों को काला करने के लिए ज्यादातर लोग हेयर डाई, मेहंदी और कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अपने बालों को काला करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन्हीं उपायों में सरसों का तेल भी शामिल है। जी हां, सरसों का तेल बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ काला करने में भी प्रभावी होता है। है। इसके लिए आपको सरसों के तेल में कुछ खास चीजों को मिक्स करने की जरूरत होती है। इसके तो आइए, जानते हैं सफेद बालों को काला करने के लिए कैसे करें सरसों के तेल का इस्तेमाल (How To Use Mustard Oil for White Hair In Hindi) -
अपने सफेद होते बालों को काला बनाने के लिए आप सरसों के तेल में मेथी, आंवला और कलौंजी मिलाकर लगा सकते हैं। यह प्रभावी नुस्खा आपके बालों को नैचुरली काला कर सकता है। आइए, जानते हैं कैसे करें इसका प्रयोग -
सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाई में सरसों के तेल को गर्म कर लें। जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें आंवला पाउडर, मेथी के बीज और कलौंजी के बीज डालें और करीब 10-15 मिनट तक पकाएं। जब तेल का रंग डार्क हो जाए, तो गैस बंद कर दें। इसे 12 से 24 घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर आप इसे छान लें और किसी कांच की बोतल में स्टोर कर लीजिए।
इस तेल को अपने स्कैल्प और बालों में अच्छी तरह लगाएं। करीब 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसे कम से कम 2 घंटे या रात भर के लिए बालों में लगा रहने दें। उसके बाद किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। सप्ताह में 2-3 बार इस तेल का प्रयोग करने से धीरे-धीरे बाल काले होने लगेंगे। साथ ही, बालों की ग्रोथ अच्छी होगी।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।