
Also Read
Home Remedies For Forehead Wrinkles: चेहरे पर झुर्रियां दिखते ही लोग परेशान हो जाते हैं क्योंकि, इन्हें बुढ़ापे की निशानी (Signs of ageing) माना जाता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है धीरे-धीरे चेहरे की स्किन पर झुर्रियां (wrinkles on face) दिखायी देने लगती हैं। रिंकल्स से स्किन पुरानी और चेहरा डल दिखायी देने लगता है। आजकल प्रदूषण, गलत खान-पान, स्मोकिंग जैसी आदतों और तनाव जैसे कारणों से भी स्किन पर झुर्रियां और फाइन लाइंस (fine lines) जल्द दिखायी देने लगती हैं। अगर आपको भी चेहरे और माथे पर झुर्रियां (Forehead wrinkles) दिख रही हैं तो घबराइए नहीं। आपके घर में ही मौजूद सस्ती-सी एक चीज की मदद से ये झुर्रियां रूक सकती हैं। झुर्रियों को रोकने वाली इस करामाती चीज का नाम है नारियल का तेल। तो चलिए जानते हैं कि नारियल के तेल (Coconut Oil) की मदद से आप माथे की झुर्रियां कैसे रोक सकते हैं। (Ways to use Coconut oil to prevent wrinkles on forehead in hindi)
स्किन को हेल्दी और यंग दिखाने के लिए आप नारियल के तेल में ताजा एलोवेरा का जेल मिलाकर लगा सकते हैं। यह मिश्रण स्किन को नरिश करता है और उसे मॉइश्चराइज करता है। जिससे ड्राई स्किन और स्किन में खिंचाव जैसी समस्याएं कम होती हैं। बता दें कि स्किन पर रिंकल्स दिखायी देने का एक बड़ा कारण स्किन की ड्राइनेस भी है। कोकोनट ऑयल और एलो वेरा दोनों ही स्किन के लिए नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करते हैं और ये दोनों ही चीजें स्किन को निखारने का भी काम करती हैं।
नारियल के शुद्ध तेल से आप चेहरे और माथे की त्वचा की मालिश कर सकते हैं। इससे भी स्किन को पोषण मिलेगा और आप इससे अपने माथे पर झुर्रियों को आने से रोक सकेंगे। मसाज के लिए आप वर्जिन कोकोनट ऑयल (Virgin Coconut Oil) की कुछ बूंदें लेकर माथे की मालिश करें। मसाज करने से स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे स्किन हेल्दी बनती है और रिंकल्स-फाइन लाइंस को रोकने में मदद होती है।
रिंकल्स रोकने के लिए आप नारियल तेल में अगर विटामिन E सीरम मिक्स करके लगाने से भी स्किन पर चमत्कारी बदलाव आ सकते हैं। इस मिश्रण से स्किन सॉफ्ट, ग्लोइंग और हेल्दी बनती है। यह रिंकल्स को रोकने (Wrinkles rokne ke liye upay) का काम करता है। यह नरिशिंग पैक बनाने के लिए आप नारियल के तेल में 1-2 विटामिन ई के कैप्सूल्स खोलकर मिक्स करें। इसे आप अपनी स्किन पर लगा सकते हैं। बेहतर रिजल्ट्स के लिए रात में सोने से पहले यह मिश्रण स्किन पर लगाएं।