नारियल तेल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं यह 1 सफेद चीज,स्किन पर कभी नहीं पड़ेगी झुर्रियां

Fitkari Nariyal Tel Ke Fayde: सस्ती-सी फिटकरी का एक टुकड़ा नारियल तेल में मिक्स करके त्वचा पर लगाने से कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स से निजात मिल सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 18, 2025 2:49 PM IST

Coconut Oil And Alum For skin: स्किन को हेल्दी, सॉफ्ट और ग्लोइंग रखने के लिए भले ही लोग आज महंगे लोशन्स और क्रीम्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, इनमें से भी बहुत-से प्रॉडक्ट्स में ऐसी नेचुरल चीजें मिलायी जाती हैं जिनमें स्किन को नेचुरली हेल्दी बनाती हैं। फिटकरी (Alum) ऐसा ही एक सीक्रेट है जो स्किन केयर के लिए हमेशा से इस्तेमाल किया जाता रहा है। इजिप्त और ग्रीस से लेकर रोम की महिलाएं अपनी स्किन को सॉफ्ट और क्लीयर बनाने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल करती थीं। तो वहीं, भारत में भी फिटकरी स्किन केयर के कई नुस्खों में इस्तेमाल होता है।

स्किन पर फिटकरी लगाने से क्या होता है? (Why alum is beneficial for skin)

दरअसल, स्किन को नमी देकर उसे सॉफ्ट बनाने का काम करती है फिटकरी। विशेषकर, ठंड के मौसम में  स्किन पर फिटकरी का इस्तेमाल काफी अधिक किया जाता है। दरअसल, फिटकरी स्किन का रंग साफ करने और स्किन का टेक्स्चर सुधारने का काम करता है। इसीलिए, सर्दियों में स्किन पर फिटकरी लगाने से क्लिनिंग (Fitkari) और एक्सफॉलिएंटिंग  के साथ-साथ उसे  पोषण भी मिलता है।

त्वचा पर फिटकरी लगाने का तरीका क्या है?

फिटकरी स्किन पर लगाने का एक अच्छा तरीका है इसे नारियल के तेल में मिक्स करके लगाना। नारियल तेल और फिटकरी एक अच्छा कॉम्बिनेशन है जो आपकी स्किन को ढेरों फायदे पहुंचा सकता है। रात में सोने से पहले या दिन में एक बार आप नारियल के तेल और फिटकरी के इस मिश्रण को स्किन पर लगाएं। इससे आपकी स्किन में तेजी से बदलाव आएंगे।

फिटकरी-नारियल तेल की मालिश से स्किन को क्या लाभ होते हैं?

झुर्रियां रोके

उम्र बढ़ने के साथ अगर आपको झुर्रियों और फाइन लाइंस (Fine lines on face) की चिंता सता रही है तो आप स्किन पर फिटकरी और नारियल तेल का मिश्रण (Coconut oil mixed with alum can help in preventing wrinkles) लगाएं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी स्किन को स्वस्थ बनाते हैं और उसे यंग और टाइट रखने में मदद करते हैं। इससे स्किन पर झुर्रियां (wrinkles) देर से दिखायी देती हैं।

एक्ने/ पिम्पल की समस्या कम करे

नारियल के तेल में पाए जाने वाले लॉरिक और मोनोलॉरिन एसिड स्किन में छुपे बैक्टेरिया को खत्म करते हैं। इससे स्किन इंफेक्शन और पिम्पल्स की समस्या कम होती है। (natural remedy to treat pimple/acne)

स्किन को सॉफ्ट बनाए

रफ और डार्क स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए आप नारियल तेल में फिटकरी मिक्स करके लगा सकती हैं। इससे स्किन साफ होती है और नेचुरली निखर भी जाती है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशन उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source