बाल झड़ रहे हैं तो भूलकर न करें ये 4 गलतियां, वरना हो सकता है गंजापन

Hair Fall Control Tips: अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो इन 4 गलतियों को करने से बचें। इससे आपके बाल कमजोर और बेजान हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : December 8, 2025 7:33 AM IST

Hair Fall Control Tips in Hindi: हेयर फॉल यानी बालों का झड़ना एक आम समस्या है। आजकल ज्यादातर लोग बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं। खराब खान-पान, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और बालों की सही देखभाल न करने की वजह से बालों के झड़ने की समस्या होती है। इसलिए जब बाल झड़ते हैं, तो इन्हें अतिरिक्त देखभाल की जरूरत पड़ती है। हेयर फॉल होने पर आपको बालों से जुड़ी कुछ समस्याओं को करने से बचना चाहिए। वरना आपके बाल ज्यादा झड़ सकते हैं और आपको गंजापन हो सकता है। तो आइए, जानते हैं हेयर फॉल होने पर कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?

1. स्ट्रेस न लें

अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो स्ट्रेस बिल्कुल न लें। स्ट्रेस बालों के झड़ने का एक सबसे आम कारण हो सकता है। स्ट्रेस लेने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन रिलीज होता है। इससे बालों का झड़ना शुरू हो जाता है।

2. हीट स्टाइलिंग न करें

अगर आपका हेयर फॉल हो रहा है तो हीट स्टाइलिंग का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। इससे बालों को नुकसान पहुंचता है और बाल झड़न लगते हैं। हीट स्टाइलिंग से बाल डैमेज भी हो जाते हैं। इससे बाल फ्रिजी और बेजान होने लगते हैं। इसलिए बाल झड़ने पर हीट स्टाइलिंग से पूरी तरह बचना चाहिए।

3. हेल्दी खाना न खाना

हेयर फॉल की समस्या हो रही है, तो सिर्फ हेल्दी खाने पर ही फोकस करें। बालों को मजबूतबनाने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन, आयरन, जिक और विटामिन्स से भरपूर डाइट लें। आप जंक फूड्स का सेवन बिल्कुल न करें। इसके साथ ही, तनाव लेने से भी बचना चाहिए।

4. केमिकल ट्रीटमेंट न लें

अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो केमिकल ट्रीटमेंट लेने से बचें। बालों को बार-बार कलर, स्ट्रेट और ब्लीच करवाने से बचना चाहिए।इसे बाल ड्राई और कमजोर बनते हैं और बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं। गलत हेयरस्टाइलिंग करने से भी बचें। आपको टाइट पोनीटेल बनाने से भी बचना चाहिए।

Highlights:

  • अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो हीट स्टाइलिंग का यूज बिल्कुल न करें।
  • केमिकल ट्रीटमेंट लेने से भी बाल झड़ सकते हैं।
  • बालों को मजबूत बनाने के लिए हेल्दी डाइट पर फोकस करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source