आपके चेहरे का निखार उड़ा रही है नहाते समय की गई ये 5 गलतियां, जानें किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी

Beauty tips: चेहरे की स्किन के निखार को बनाए रखने के लिए कई छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। कई बार हम नहाते समय ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे हमारे चेहरे का निखार खराब होने लगता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : January 14, 2023 6:00 PM IST

tips for glowing face skin: ठंड के मौसम में स्किन के निखार को बनाए रखना बहुत मुश्किल होता है। दरअसल, सर्दियों में चलने वाली ठंडी और शुष्क हवाएं त्वचा के निखार को खराब कर देती हैं और इस कारण से त्वचा का निखार खराब होने लगता है। इतना ही नहीं कई अन्य आदतें भी ऐसी होती हैं, जो हमारी त्वचा के निखार को प्रभावित कर देती हैं। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि नहाते समय भी हम कई बार ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे हमारी स्किन का नेचुरल निखार खराब होने लगता है। यही कारण है कि कुछ लोगों के चेहरे की स्किन शरीर के अन्य हिस्से की स्किन से प्रभावित हो जाती है। नहाते समय हम कई ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण हमारी त्वचा की स्किन खराब होने लगती है। इस लेख में हम ऐसी ही गलतियों के बारे में पता लगाने वाले हैं। अगर आपके चेहरे की स्किन भी लगातार खराब होती जा रही है, तो आपको इस बारे में जरूर जानना चाहिए।

नहाने वाली साबुन लगाना

नहाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली साबुन आपकी स्किन के लिए अच्छी रहती है, लेकिन चेहरे की स्किन थोड़ी ज्यादा सेंसिटिव होती है। कुछ लोगों को नहाते समय साबुन को चेहरे की स्किन पर लगा लेते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। यही कारण है कि कई बार इस साबुन के कारण चेहरे की स्किन का सामान्य निखार खराब होने लगता है।

शैंपू से मुंह धोना

शैंपू को पूरी तरह से बालों के लिए तैयार किया गया होता है और इसका स्किन के लिए इस्तेमाल अच्छा नहीं रहा है। शैंपू करके समय ध्यान रखे कि इसकी झाग या इसका पानी चेहरे की स्किन पर ज्यादा देर तक न टिके। यह चेहरे की स्किन को नुकसान पहुंचा देता है, जिससे निखार खराब होने लगता है। साथ ही कुछ लोग सिर धोते समय चेहरे की स्किन को भी धो लेते हैं, जिससे निखार खराब हो जाता है।

एक ही तौलिए का इस्तेमाल

नहाने के बाद तौलिए से स्किन को साफ करते समय भी कुछ बातो का ध्यान रखना जरूरी होता है। जिस तौलिए के साथ आप स्किन को साफ कर रहे हैं, उसके साथ चेहरे को कभी साफ न करें। चेहरे की स्किन ज्यादा सेंसिटिव होती है और ऐसा करने से कई बार चेहरे की स्किन खराब हो जाती है।

कपड़े से ज्यादा रगड़ना

कुछ लोगों को नहाने के बाद स्किन को तौलिए या किसी अन्य कपड़े से रगड़ कर साफ करने की आदत होती है। चेहरे की स्किन सेंसिटिव होती है और ज्यादा रगड़ने से इसमें नुकसान होने लगता है। अगर आप नहाने या मुंह धोने के बाद स्किन को ज्यादा रगड़ते हैं, तो आपको यह आदत छोड़ देनी चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि, अगर आपके चेहरे की स्किन लगातार खराब होती जा रही है, तो आपको किसी स्किन के डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए। कई बार ऐसा होना स्वास्थ्य से जुड़ी किसी समस्या का संकेत हो सकता है। इसके अलावा अगर आपके चेहरे की स्किन पर जलन, सूजन, लालिमा या खुजली आदि लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो डॉक्टर से बात करे लेनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source