गर्मियों के दौरान सिर्फ एक गलती के कारण हो रही है आपकी स्किन खराब, जानें कहां गलती कर रहे आप

Skin care tips for summer: सिर्फ सर्दियों में ही नहीं बल्कि गर्मियों में भी आपकी स्किन को कई नुकसान हो सकते हैं और ऐसा आमतौर पर कुछ गलतियों के कारण होता है। जानें गर्मियों में स्किन को हेल्दी रखने के टिप्स।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 21, 2023 11:14 AM IST

How to keep skin healthy in summer in Hindi: गर्मियां और सर्दियां दोनों का ही प्रभाव हमारी त्वचा पर अलग तरीके से पड़ता है। इसलिए दोनों मौसम के दौरान स्किन केयर रूटीन भी बनाकर रखना पड़ता है। ज्यादातर लोगों को अक्सर यही लगता है कि सर्दियां स्किन को ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं, क्योंकि ठंडी और सूखी हवाएं हमारी स्किन के नेचुरल मॉइस्चर को खराब कर देती हैं। जबकि उनको लगता है कि आपकी स्किन पर गर्मियों का इतना असर नहीं पड़ता है। लेकिन सच्चाई यह है कि सर्दियों से ज्यादा गर्मियां हमारी स्किन को ज्यादा नुकसान पहुंचा रही होती है। हम तेज धूप से होने वाली नुकसान की बात नहीं कर रहे इसके अलावा भी गर्म मौसम हमारी स्किन को नुकसान पहुंचा रहा होता है और उसमें कहीं न कहीं हमारी गलती ही होती है। आज हम आपको गर्मियों में अक्सर हमारे द्वारा की जाने वाली ऐसी ही एक गलती के बारे में बताएंगे, जिसके कारण हमारी स्किन खराब हो जाती है। (summer skin care tips in hindi)

गर्मियों के दौरान की जाने वाली गलती

यह खासतौर पर देखा गया है कि लोग अपनी स्किन की देखभाल गर्मियों से ज्यादा सर्दियों में रखते हैं। जबकि गर्मियां भी हमारी स्किन को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। गर्मियों के दौरान हमारे द्वारा की जाने वाली गलती कुछ और नहीं बल्कि मॉइश्चर है। गर्मियां आते ही हम अपनी स्किन को मॉइस्चराइज करना बंद कर देते हैं, जो अक्सर स्किन को नुकसान पहुंचा रही होती है।

गर्मियों में मॉइस्चराइज करना क्यों जरूरी

सर्दियों की तरह गर्मियों के दिनों में भी स्किन को मॉइस्चराइज करना बहुत जरूरी है और कई बार इसी गलती के कारण हमारी स्किन को नुकसान झेलना पड़ता है। दरअसल, गर्मियों के दौरान तापमान बहुत ज्यादा गर्म होने के कारण स्किन का नेचुरल मॉइस्चर सूखने लगता है और स्किन डिहाइड्रेट होने लगती है। इसलिए समय-समय पर स्किन को मॉइस्चराइज करना बहुत जरूरी है।

गर्मियों में कौन सा मॉइस्चराइजर सही

यदि आपको गर्मियों के दौरान स्किन में हो रही डिहाइड्रेशन को दूर करना है, तो वाटर बेस्ड या फ्रूट मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। ज्यादा चिकनाई वाले या ऑयल बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना गर्मियों के दिनों में बिल्कुल भी सही नहीं है। गर्मियों में ऑयल बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चिपचिपापन पैदा कर सकता है।

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

गर्मियों के दिनों में स्किन से जुड़ी अन्य बातों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है जो इस प्रकार हैं -

  • खूब पानी पीएं व अन्य पेय पदार्थ जैसे जूस व छाछ आदि लें
  • सही और बैलेंस्ड डाइट लें और बाहर की चीजें व फास्ट फूड न खाएं
  • शारीरिक रूप से एक्टिव रहें और योग व मेडिटेशन भी करें
  • जितना हो सके तेज धूप में न निकलें और बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें
  • धूम्रपान और शराब आदि पीने की आदत छोड़ दें, जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source