
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 12, 2022 6:49 PM IST
Mira Rajput skincare secrets: मीरा राजपूत कपूर बॉलीवुड की दुनिया में एक जाना-पहचाना-सा चेहरा है। सुपरस्टार शाहिद कपूर की पत्नी होने के अलावा एक स्किन केयर ब्लॉगर की तरह मीरा राजपूत अपने फैंस के बीच काफी पॉप्युलर हैं। फिटनेस हो या डाइट या स्किन केयर से जुड़ा कोई इश्यू, मीरा राजपूत अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टिप्स देते नजर आती हैं। खुद मीरा राजपूत की स्किन बहुत हेल्दी और ग्लोइंग है और लोग अक्सर उनसे पूछते हैं कि वे अपनी स्किन का ख्याल (Mira Rajput skincare) कैसे रखती हैं या वे अपनी स्किन को प्रॉब्लम्स-फ्री रखने के लिए क्या करती हैं। अगर आपके मन में भी यही सवाल है कि आखिर कैसे हर मौसम में मीरा राजपूत की स्किन स्पॉटलेस और प्रॉब्लम-फ्री कैसे रहती है तो आपके सवालों का जवाब इस आर्टिकल में मिल सकता है। यहां हम लिख रहे हैं कि कुछ ऐसे ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में जो मीरा राजपूत (Mira Rajput Beauty Remedies) हमेशा फॉलो करती हैं और उनकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने का काम करती हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि मीरा राजपूत अपनी स्किन केयर रूटीन में जितना हो सके नेचुरल इंग्रीडिएंट्स (Natural ingredients for skin care) का ही इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। मीरा राजपूत का मानना है कि स्किन को भीतर से हेल्दी बनाकर ही उसकी खूबसूरती निखारी जा सकती है। मीरा राजपूत अपनी स्किन पर बेसन लगाती हैं जो उनकी सेंसिटिव स्किन के लिए एक नेचुरल स्क्रबर (Natural Scrubber) का काम करता है। मीरा बेसन से बना होममेड फेस पैक (Homemade Besan Face Pack) लगाकर अपनी स्किन को एक्सफॉलिएट करती हैं। यह फेस पैक बनाने के लिए-
हल्दी और शहद दोनों ही स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं क्योंकि हल्दी में पाएं जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व और एंटी-बैक्टेरियल गुण त्वचा पर बैठे बैक्टेरिया को खत्म करते हैं और पिम्पल्स, एक्ने, स्किन इंफेक्शन से राहत दिलाते हैं। वहीं, शहद स्किन को सॉफ्ट बनाता है और उसे लम्बे समय तक जवां दिखने में मदद करता है। मीरा राजपूत हल्दी और शहद अपने चेहरे पर लगाती हैं। चेहरे पर शहद और हल्दी लगाने के लिए यह तरीका इस्तेमाल कर सकते हैं-
View this post on Instagram