
Also Read
शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने डिलीवरी के बाद बाल्ड स्पॉट से छुटकारा पाने के लिए किया था ये काम, जानें बाल वापस लाने का तरीका
बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली और युवाओं के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक शाहिद कपूर सिर्फ अपनी ही नहीं बल्कि अपनी पत्नी मीरा राजपूत को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। शाहिद तो मीडिया की चकाचौंध में रहते ही हैं और इस चकाचौंध से मीरा भी खुद को नहीं बचा पाती है। दिल्ली में स्नातक की पढ़ाई करने वाली मीरा किसी जमाने में एक शर्मीली लड़की हुआ करती थी लेकिन अब वे आत्मविश्वास से लबरेज दिखाई देती हैं। इसके पीछे बहुत बड़ा हाथ है मीरा की खूबसूरती का, जिसके कारण उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना ही फैनबेस तैयार किया है। जी हां, मीरा ने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट के माध्यम से लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है फिर चाहे अपने अकाउंट पर अपने निजी जीवन के बारे में बात करना हो या अपनी हेल्दी आदतों के बारे में। मीरा ने अपने पोस्ट में अपनी ब्यूटी रहस्यों को भी उजागर किया है, जिसके कारण उन्होंने महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी अपना फैन बना दिया है। मीरा ने हाल ही में अपने चमकदार बालों के लिए बीन्स के इस्तेमाल का वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया का ध्यान एक और नुस्खे की ओर आकर्षित किया है।
वीडियो में मीरा ने अपने लहराते बालों के पीछे के रहस्य को उजागर करते हुए बताया है कि नम जलवायु में उनके बाल उलझना शुरू हो जाते थे और जब शादी के बाद वह मुंबई आई तो यहां का तापमान भी नमी वाला था जिसके कारण उन्हें बालों की समस्या से गुजरना पड़ा था। लेकिन शुक्र इस बात का था कि मुंबई का पानी उनके बालों के लिए अनुकूल साबित है और आज उनके सुंदर बाल लड़कियों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत के रूप में काम कर रहे हैं।
वीडियो में मीरा ने यह भी खुलासा किया कि पहली प्रेग्नेंसी में उनके बाल हमेशा की तुलना में काफी बेहतर दिखाई देते ते। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता था कि वह ऐसे बाल सिर्फ सपने में ही देख सकती हैं।
मीरा के मुताबिक, “मैं बहुत ज्यादा रोमांचित महसूस किया करती था। सबसे अच्छी बात तो ये है कि बच्ची को जन्म देने के बाद भी मुझे बाल झड़ने की समस्या नहीं हुई। वास्तव में, मुझे ये बाल मेरी सबसे प्यारी बेटी ने मुझे दिया थे। मेरे बाल काफी घने थे और हवा में लहराते थे। मीरा ने कहा कि पहली प्रेग्नेंसी के बाद मुझे बालों की किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं थी।
लेकिन वीडियो के अंत में मीरा ने अपने स्कैल्प पर बाल्ड स्पॉट होने के बारे में बताकर सभी को चौंका दिया। मीरा ने बताया कि जब वह दूसरी बार गर्भवती हुईं तो उनके बाल झड़ना शुरू हो गए। उन्होंने बताया कि जैसे ही मैंने दूसरे बच्चे को जन्म दिया, यह लगभग वैसा ही था जैसे बच्चे ने मेरे सारे बाल छीन लिए हों। मेरे स्कैल्प में बाल्ड स्पॉट पड़ना शुरू हो गए थे।
मीरा ने अपने बालों को वापस लाने के लिए अपनी डाइट में कुछ बदलाव किए और अपने बालों को नियमित रूप से तेल लगाने की प्रक्रिया को अपनाया, जिसके बाद उन्हें अपने बाल वापस मिल गए। खैर, मीरा की इस ईमानदारी से काफी लोग प्रभावित हुए हैं और आप चाहें तो ऐसे नुस्खे के लिए मीरा का इंस्टाग्राम भी चेक कर सकते हैं।